• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोल्ड स्टोरेज हादसे के आरोपी दोनों संचालक गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा

Writer D by Writer D
18/03/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, संभल
0
Cold Storage Accident

Cold Storage Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संभल। एआर शीतगृह हादसे (Cold Storage Accident) में 14 लोगों की मौत के जिम्मेदार फरार चल रहे दोनों संचालकों को पुलिस ने चंदौसी से गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उनकी 14 दिन की रिमांड मंजूर कर दी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

चंदौसी में एआर शीतगृह हादसे (Cold Storage Accident) में 14 लोगों की मौत हो गई तथा दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गांव एतोल निवासी मृतक रोहताश के पिता भूरे की ओर से कोतवाली में शीतगृह संचालक अंकुर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे में हादसे के लिए दोनों को जिम्मेदार ठहराया था। घटना के बाद से ही दोनों संचालक फरार चल रहे थे।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगीं थीं। टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी पर आरोपी हाथ नहीं लगे थे। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बहजोई रोड पर सिम्स कॉलेज के पास जीरो प्वाइंट पर खड़े हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया।

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पूरी तरह से निष्फल, निष्प्रभावी एवं असफल रही: एके शर्मा

साथ ही हादसे की जांच के लिए चंदौसी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की रिमांड न्यायालय में पेश की। न्यायालय ने दोनों आरोपियों की रिमांड एक अप्रैल 2023 तक मंजूर की है। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

संचालकों से होगी रिकवरी

एआर शीतगृह में किसानों का करीब 36 हजार क्विंटल आलू का भंडारित था। शीतगृह (Cold Storage Accident) के गिरने से सभी किसानों के आलू नष्ट हो गए। प्रशासन ने किसानों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि आलू की कीमत संचालकों से वसूल की जाएगी। उनसे रिकवरी कराकर किसानों के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Tags: cold storage accidentsambhal newsup news
Previous Post

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पूरी तरह से निष्फल, निष्प्रभावी एवं असफल रही: एके शर्मा

Next Post

अतीक अहमद के एक और करीबी को मुंबई से उठाया, शूटर्स को दी थी पनाह

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Umesh Pal Murder Case

अतीक अहमद के एक और करीबी को मुंबई से उठाया, शूटर्स को दी थी पनाह

यह भी पढ़ें

Gopal Rai's new song 'Dhai Dihlas Dinwa' shadowed on social media

गोपाल राय का नया गाना ‘धई दिहलस दिनवा’ सोशल मीडिया पर छाया

10/06/2021
CM Dhami

उत्तराखंड में अब नौकरियां पाने का एकमात्र आधार योग्यता, प्रतिभा व क्षमता: मुख्यमंत्री

06/05/2025
AK Sharma

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को समृद्ध बनाएगी भाजपा, देशवासी होंगे खुशहाल: एके शर्मा

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version