• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तंबाकू और किराना व्यापारी के पांच ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग की जांच

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, क्राइम
0
Commercial tax department investigation

Commercial tax department investigation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हाथी गेट स्थित तंबाकू और किराना व्यापारी की फर्म रामबाबू-दीपक जैन के पांच ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग ने सघन जांच की। फर्म के माल के बिल की जांच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हाथी गेट स्थित तंबाकू और किराना व्यापारी की फर्म रामबाबू व दीपक जैन के यहां बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों की टीम जांच के लिए पहुंची।

बाजार में वाणिज्य कर के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल को देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। डिप्टी कमिश्नर (ग्रेड वन) रविंद्र पाल कॉते के निर्देशन में व्यापारी के यहां जांच की गई। वाणिज्य कर विभाग के 25 अधिकारियों की टीम ने अलग-अलग जगहों पर जाकर माल और बिल की चेकिंग की। इसी दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी व्यापारी नेताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से जांच का कारण पूछा।

स्वाति मालीवाल का CM तीरथ पर तंज, बोली- वो दिन दूर नहीं, जब जींस पहनने पर UAPA लगा देंगे

इस पर उन्होंने व्यापारी नेताओं से कहा कि वाणिज्य कर विभाग को अपनी कार्रवाई करने दें। जो बिल मांगे जाएं उन्हें दिखाया जाए। इस पर दीपक जैन ने अधिकारियों को अपने माल के समस्त बिल जांच के लिए दिए। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर अलीगढ़ (जोन एक( विनय अस्थाना, अनूप माहेश्वरी, हरिकेश सिंह, पीयूष गोयल, एसडीएम (सदर) अबुल कलाम समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

जांच के दौरान न्यायिक तहसीलदार दुर्गेश यादव समेत पुलिस बल प्रतिष्ठान के बाहर बैठे थे। इस दौरान कुछ व्यापारी अधिकारियों की आव भगत में उन्हें कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए पहुंचे। जब कोल्ड ड्रिंक की पैकिंग डेट को देखा गया तो वह एक्सपायर हो चुकी थी। इस पर व्यापारी के यहां रखी अन्य कोल्ड ड्रिंक की भी जांच की गई।

मुंबई पुलिस कमिश्नर का ट्रांसफर पर कंगना ने किया ट्वीट, शिवसेना के लिए कही ये बात

गाजियाबाद की फर्म केपी ग्रुप द्वारा तीन नाम से गुटखा बनाए जाते हैं। लॉक डाउन से पहले कंपनी पर वाणिज्य कर विभाग का छापा पड़ा था, जहां करीब 15 सौ करोड़ रुपये के जीएसटी का मामला पकड़ा गया था। उक्त फर्म के पास यहां की फर्म के माल के बिल मिले थे, पर इन पर दोनों ही ओर से जीएसटी जमा न कराए जाने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई।

जांच प्रक्रिया चल रही

फर्म के सभी माल को बिल के अनुसार चेक किया जा रहा है। जो माल ठीक पाया जाएगा उसे रिलीज कर दिया जाएगा। अभी जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच पूर्ण होने के बाद रिपोर्ट सामने आ जाएगी। – विनय अस्थाना, एडिशनल कमिश्नर अलीगढ़ जोन एक, वाणिज्य कर विभाग

Tags: Commercial tax department investigationcrime newsup news
Previous Post

स्वाति मालीवाल का CM तीरथ पर तंज, बोली- वो दिन दूर नहीं, जब जींस पहनने पर UAPA लगा देंगे

Next Post

सरकारी ठेके पर आबकारी विभाग का छापा, 18 लाख की अवैध शराब समेत 14 तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
Excise department raids

सरकारी ठेके पर आबकारी विभाग का छापा, 18 लाख की अवैध शराब समेत 14 तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

‘नौ सितंबर’ से थर-थर कांपता है तालिबान, जानिए इसकी पीछे की वजह

02/09/2021
bada mangal

बजरंगबली की मूर्ति लगाते समय रखें इन नियमों का ध्यान, मिलेगी कृपा

22/01/2022
आत्मनिर्भर भारत अभियान self-reliant India campaign

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version