• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन शिकायतों के निस्तारण से होगा अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन : एके शर्मा

Writer D by Writer D
07/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर आज सभी नगर निगम स्तर पर जनसुनवाई की गयी और इसमें लोगों की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। इस दौरान 17 नगर निगमों में 262 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 90 शिकायतों को निस्तारण कर दिया गया है और 172 शिकायतें अभी लंबित हैं, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

आज की जनसुनवाई में दुकानों के बाहर व नालियों पर अतिक्रमण, पार्क में अवैध कब्जा, सीवर लाइन चोक, लंबित भुगतान, मृतक आश्रित की नियुक्ति, हाईमास्क लाईट लगाने, गृह कर, नालियों की सफाई, भूमि विवाद, रिटायर कर्मचारियों का भुगतान, सड़कों/गलियों की मरम्मत, जलकल व उद्यान विभाग की शिकायत से संबंधित मामले सुने गये।

जनसुनवाई की ’सम्भव’ (सिस्टमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकॅनिज्म ब्रिंग हैप्पीनेस एण्ड वैल्यू) नामक यह व्यवस्था कुछ दिन पहले ही विभाग में मंत्री जी द्वारा लागू की गई थी।

चौथे बड़े मंगल पर ऊर्जा मंत्री ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में किया पूजा-अर्चना

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ’सम्भव’ पोर्टल की व्यवस्था अनुसार जनसुनवाई कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश की 17 नगर निगमों में नगर आयुक्त स्तर पर लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम आगे भी इसी तरह आयोजित होते रहेंगे तथा समस्याओं के समाधान में सभी संबंधित अधिकारी अपना सार्थक योगदान देंगे।

उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से ही अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन होगा। उन्होंने बताया कि ऊर्जा विभाग की तरह नगर विकास विभाग में भी ‘सम्भव’ की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे कि नागरिकों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण हो सके और लोगों को एक पारदर्शी व जवाबदेही व्यवस्था मिल सके।

Tags: ak sharmaLucknowsambhav portal
Previous Post

फिर हिंसा की आग में झुलसा जोधपुर, दो पक्षों में पथराव के बाद तनाव

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने 1912 का किया औचक निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

12/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

उप्र के 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

12/08/2026
Noida International Airport
उत्तर प्रदेश

बारिश ने खोली नोएडा एयरपोर्ट की पोल? परिसर में भरा पानी, वीडियो वायरल

12/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन पर न बांधें ऐसी राखी, भाई-बहन के रिश्तों में पड़ सकती है दरार

12/08/2026
Surya Grahan on Hariyali Amavasya
Main Slider

हरियाली अमावस्या पर ग्रहण का साया, जानें भारत में क्या रहेगा असर

12/08/2026
Next Post
ak sharma

ऊर्जा मंत्री ने 1912 का किया औचक निरीक्षण

यह भी पढ़ें

पराली जलाना

सहारनपुर : पिछले 17 दिनो में पराली जलाने की 29 घटनाये, होगी सख्त कार्रवाई

20/10/2020
Patanjali

भ्रामक विज्ञापनों पर पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट ने जारी क‍िया नोटिस, केंद्र सरकार को लगाई फटकार

27/02/2024
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

भाजपा ने किसानों को दुगुनी आय का झांसा दिया : लल्लू

23/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version