• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्मार्ट सिटीज़ के तहत शहर की किसी एक सड़क को वैश्विक मानक के अनुरूप बनायें: एके शर्मा

Writer D by Writer D
18/05/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देशित किया है कि नगरों में चल रहे विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय से पूर्ण करें। इस वित्तीय वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना शीघ्र बनाकर इसका अनुमोदन भी प्राप्त करें। कहा कि नगरों की साफ-सफाई हो रही है। फिर भी इसके बेहतर व्यवस्थापन, सुन्दरीकरण, साफ-सफाई और स्वच्छता पर निरन्तर ध्यान देने की आवश्यकता है। जहां भी आवश्यक हो कार्यों में गति के लिए मैनपावर बढ़ाया जाये। मशीनों का भी अधिक से अधिक सदुपयोग करें। व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाए। सभी नाले व नालियों की साफ-सफाई अभी से पूर्ण कर ली जाए, जिससे की बरसात में जलभराव की समस्या न हो।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कल देर शाम जल निगम के फील्ड हास्टल ‘संगम’ में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति कार्यों की समीक्षा की तथा नगरों को वैश्विक स्तर का बनाने के कार्यों के साथ नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर चर्चा की। कहा कि स्मार्ट सिटीज़ के तहत शहर की किसी एक सड़क को वैश्विक मानक के अनुरूप बनायें। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नवसृजित/नवविस्तारित निकायों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए लक्ष्य का निर्धारण करते हुए कार्यों में तेजी लाने को कहा तथा आने वाली योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना भी बनायी जाए। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान को और प्रभावी बनायें तथा कूड़ा निस्तारण पर भी ध्यान दिया जाए। निकायों की आय में बढ़ोत्तरी हो इसके प्रयास किये जाएं। सम्पत्तियों के कर निर्धारण और इसके म्यूटेशन को और प्रभावी व पारदर्शी बनाया जाए।

एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि नगरों में सीवरेज की बेहतर व्यवस्था, अच्छी सड़कें, जल निकासी हेतु नाले व नालियों को निर्माण, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, मार्ग साइनेज, मॉडल चौराहे, पर्याप्त हरियाली एवं साफ-सफाई, अच्छा ट्रांसपोर्ट और पार्किंग किसी नगर की पहचान के बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष में बहुत अच्छा कार्य हुआ, इसमें और सुधार करना जरूरी है, जो भी कूड़ा स्थल साफ किये गये हैं वहां पर जरूरत के अनुरूप बेन्डिंग जोन बनाया जाए, पार्किंग बनायी जाए, बच्चों के लिए पार्क और बुजुर्गों के बैठने के लिए स्थान बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत नवसृजित/नवविस्तारित निकायों में पात्रों का चयन कर शीघ्र आवास आवंटित किये जाएं। उन्होंने निदेशक सूडा को इसका स्थलीय सर्वे करने को भी कहा। शहरों की मलिन बस्तियों के विकास पर भी ध्यान दिया जाए। वहां पर किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये। कान्हा गौशालाओं में भूसा-चारे का उचित प्रबंध करने तथा गौशालाओं की आय बढ़ाने के विकल्प पर भी कार्य करने को कहा।

जब हमारे नगर स्वच्छ रहेंगे तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे: एके शर्मा

नगर विकास मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि निकाय अधिकारियों/कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की मेहनत और अच्छे कार्यों की बदौलत ही इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश सरकार को ऐतिहासिक जीत मिली है। इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव  अमृत अभिजात, सचिव  रंजन कुमार, प्रबंध निदेशक जलकल  अनिल कुमार धींगरा, निदेशक निकाय  नेहा शर्मा, विशेष सचिव  राजेन्द्र पेंसिया व डी0पी0 सिंह, अपर निदेशक  ऋतु सुहास, तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newsnagar vikas mantrismart cityup news
Previous Post

फर्जी डिग्री-मार्कशीट और भर्ती घोटालों पर SIT की सख्ती से लगी लगाम

Next Post

यूपी के सभी नगरों में बनेंगे ट्रिपल आर सेंटर, 20 मई से होगा अभियान का आगाज़

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Triple R Center

यूपी के सभी नगरों में बनेंगे ट्रिपल आर सेंटर, 20 मई से होगा अभियान का आगाज़

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर का काम तय समय पर नहीं पूरा हो पाएगा निर्माण, सामने आई ये वजह

25/11/2024
vivah panchami

मार्गशीर्ष माह आज से शुरू, उत्पन्ना एकादशी समेत मनाए जाएंगे कई व्रत-त्योहार

16/11/2024
Naxalite Sammaiya Sodi

कुख्यात नक्सली सम्मैया सोड़ी ने किया सरेंडर, आठ लाख का था इनामी

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version