• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मार्च में कर लें ये जरूरी काम, वरना भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

Writer D by Writer D
09/03/2023
in Business, Main Slider
0
Investment

Investment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मार्च (March) का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने आपको अपने पैसों से जुड़े कई काम निपटाने हैं. अगर आपने 31 तारीख से पहले अपने काम नहीं निपटाए तो आपका जुर्माने के रूप में बड़ा नुकसान हो सकता है. इसमें पीएम वय वंदना योजना से लेकर पैन आधार लिंकिंग तक कई अहम काम हैं. जो आपको 31 मार्च तक हरहाल में निपटाने हैं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भारी जुर्माना के रूप में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि मार्च ( March) का महीना आर्थिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है और इस वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है.

अगर आपने अभी तक पैन-आधार लिंक, पीएम वय वंदना योजना, टैक्स प्लानिंग नहीं की है तो आपको भारी जुर्माना के रूप में बड़ा नुकसान हो सकता है. बता दें कि 31 मार्च 2023 को किन वित्तीय कार्यों की समय सीमा समाप्त हो रही है.

पीएम वय वंदना योजना

अगर आप भी सरकारी स्कीम पीएम वय वंदना योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए आखिरी मौका है. यह योजना सीनियर सिटीजन के लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद है. इसमें सरकार से पेंशन मिलती है. इस सरकारी स्कीम में आप 31 मार्च 2023 तक ही निवेश कर सकते हैं. फिलहाल इस योजना को जारी रखने के लिए सरकार ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

एसबीआई स्कीम में निवेश

अगर आप एसबीआई की नई एफडी स्कीम अमृत कलश योजना में निवेश करके अधिक ब्याज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास 31 मार्च तक मौका है. एसबीआई की इस स्कीम में आपको 7.6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा. एसबीआई की इस स्कीम में आप सिर्फ 400 दिनों के लिए निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

पैन को आधार से लिंक करें

पैन को आधार से लिंक कराने के लिए आपके पास सिर्फ 31 मार्च तक का समय है. बता दें कि इसके लिए आपको लेट फीस देनी होगी, लेकिन आप इसे 31 तारीख तक लिंक कर लें नहीं तो आप इनकम टैक्स नहीं भर पाएंगे. क्योंकि आपका पैन नंबर 1 अप्रैल से निष्क्रिय हो जाएगा.

टैक्स प्लानिंग का आखिरी मौका

अगर आप इस वित्त वर्ष में टैक्स बचाना चाहते हैं तो आपके पास 31 तारीख तक का मौका है. इसके बाद आप किसी टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करके डिडक्शन का लाभ नहीं ले पाएंगे. इसके लिए आप पीपीएफ, एनपीएस, सुकन्या समृद्धि जैसी कई योजनाओं में समय रहते पैसा लगा सकते हैं. इसके बाद आप इस वित्तीय वर्ष के लिए टैक्स छूट का लाभ नहीं ले पाएंगे.

म्युचुअल फंड योजना

अगर आपने अभी तक म्यूचुअल फंड स्कीम में नॉमिनेशन नहीं कराया है तो आप भी यह काम 31 मार्च तक पूरा कर लें. फंड हाउस ने सभी निवेशकों से इसे अपडेट करने को कहा है. अगर आप नॉमिनेशन नहीं करते हैं तो आपका म्यूचुअल फंड फोलियो फ्रीज कर दिया जाएगा, इसलिए आप यह काम 31 मार्च तक पूरा कर लें.

Tags: amrit kalash yojnaBusiness NewsInvestmentpan-adhar linkpm vay vandna yojna
Previous Post

सतीश कौशिक के निधन से गमगीन हुई कंगना रनौत, बोलीं- मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे

Next Post

गवर्नर ऑफिस में हुआ बम ब्लास्ट, राज्यपाल समेत तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Salman Khan
Main Slider

अब YouTube पर भी दिखेगा सलमान का स्वैग, लॉन्च किया नया चैनल

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

गवर्नर ऑफिस में हुआ बम ब्लास्ट, राज्यपाल समेत तीन की मौत

यह भी पढ़ें

Navjot Sidhu

हक़-सच की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ता रहूंगा : सिद्धू

29/09/2021
समलैंगिक विवाह

अयोध्या : दो सहेलियों को आपस में हुआ प्यार, मदिर में रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला

28/08/2020
नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार

नागालैंड के पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात…

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version