• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामने आई कांग्रेस की अंतर्कलह, चुनाव आयोग से लल्लू बोले- अधिकृत नहीं था शिष्टमंडल

Writer D by Writer D
30/12/2021
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चुनाव आयोग से राजनीतिक दलों की मुलाकात के मामले में कांग्रेस की अंदरूनी कलह सार्वजनिक हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र को पत्र लिखकर कहा है कि मंगलवार को उनसे मिलने वाला कांग्रेस का शिष्टमंडल पार्टी की ओर से अधिकृत नहीं था। जबकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की सूची में शामिल ओंकार नाथ सिंह, वीरेंद्र मदान और अनस खान ने ही कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा था।

दूसरी तरफ, ओंकार नाथ सिंह ने आहत होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी। कांग्रेस की तरफ से इन तीनों नेताओं ने पार्टी का पक्ष रखा लेकिन बुधवार को इसमें नाटकीय मोड़ तब आ गया जब प्रदेश अध्यक्ष ने इस प्रतिनिधिमंडल को ही अनधिकृत करार दे दिया।

आयुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि 30 दिसंबर को पार्टी की ओर से अधिकृत शिष्टमंडल उनसे मुलाकात करना चाहता है। जिसमें उनके अलावा आराधना मिश्र मोना, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शामिल रहेंगे। नियमानुसार चुनाव आयोग जब राजनीतिक दलों से मुलाकात करता है तो पार्टी कार्यालयों से प्रतिनिधिमंडल में शामिल अधिकृत लोगों के नाम भेजे जाते हैं और आयोग उन्हीं लोगों से मिलता है जिनके नाम उसके पास आते हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, ये नेता लंबे समय से चुनाव आयोग की बैठकों में जा रहे थे। ऐसे में इस तरह का आरोप समझ से परे हैं।

 उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के सदस्य ओंकार नाथ ने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि निर्वाचन आयुक्त की बैठक में मुझे, वीरेंद्र मदान व अनस को अधिकृत किया गया। चुनाव आयोग से हमारे पास फोन आया तब हम वहां गए। बैठक में जाने से पहले वरिष्ठ नेता सतीश आजमानी व प्रदेश अध्यक्ष से मैंने पार्टी के स्टैंड को लेकर चर्चा भी की।

प्रदेश अध्यक्ष ने हमें कोई पार्टी लाइन नहीं दी और कहा कि पहले उन्हें कहने दीजिएगा। मैंने आयोग को जो ज्ञापन सौंपा उसे सतीश आजमानी को दिखाया और सुधार करवाया। इसके बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि मेरी यूपी सरकार से कोई निजी दुश्मनी नहीं है और न ही अपर मुख्य सचिव गृह से कोई नाराजगी है। मैंने तो पार्टी हित में ही यह बात लिखी थी।

Tags: ajay kumar lalluelection commissionLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in Hindiup news
Previous Post

 उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी, सीएम धामी और राज्यपाल ने किया स्वागत

Next Post

सीएम योगी ने फरियादियों के पास जाकर सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026 : डेयरी और मत्स्य क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक बाजार

22/09/2026
Next Post

सीएम योगी ने फरियादियों के पास जाकर सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें

CM Dhami

धामी बोले- आउट ऑफ टर्न नियुक्त प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय पदक विजेताओं के लिए संजीवनी

11/03/2024
PAN Card

खो गया है आपका PAN कार्ड, तो मिनटों में यहां से करें डाउनलोड

24/02/2023
Vistara Airlines

DGCA ने विस्तारा एयरलाइन पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

02/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version