• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का दावा 5000 से अधिक twitter अकाउंटों पर लगा ‘ताला’, राहुल ने कही ये बात..

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, Tech/Gadgets, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Twitter locked

Twitter locked

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस का दावा है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वविटर अकाउंट और पार्टी नेताओं के 5000 से ज्यादा अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।

पार्टी के अनुसार कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मनिकम टैगोर कुछ ऐसे नाम हैं, जिनके अकाउंट को ट्विटर ने लॉक कर दिया है। इन सभी नेताओं पर ट्विटर के नियमों के अनुपालन में गड़बड़ी का आरोप है। ट्विटर ने इसलिए ये एक्शन लिया है।

इन बड़े नामों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट को भी लॉक कर दिया गया है। कांग्रेस के अनुसार 5000 से ज्यादा नेताओं के अकाउंट पर ‘ताला’ लग गया है। अब इन खातों से कोई गतिविधि नहीं हो सकती है।

किन्नौर के बाद लाहौल में हुआ लैंडस्लाइड, थम गया नदी का प्रवाह

कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद ट्विटर से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं, और मामले को जल्द सुलझाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस ने ट्विटर को पत्र लिखा है इस विवाद को जल्द खत्म करने की अपील की है।

कांग्रेस ने कहा है कि ट्विटर को अकाउंट को सस्पेंड करने का एक्शन से लेने से पहले चरणबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए थी। ट्विटर को पहले चेतावनी देनी चाहिए थी, इसके बाद ट्वीट को डिलीट करवाना चाहिए था।

ट्विटर की इस वृहद स्तर की कार्रवाई पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और ट्विटर दोनों पर हमला किया है। राहुल ने शुक्रवार को कहा कि ट्विटर का एक्शन दिखाता है कि वे एक तटस्थ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं हैं। वे सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “हमें संसद में बोलने की अनुमति नहीं दी जाती है और मीडिया पर भी नियंत्रण है। अब हमारे पास एक मात्र यही आशा की किरण थी, लेकिन ऐसा लगता है कि ये प्लेटफॉर्म भी तटस्थ नहीं है।” राहुल ने कहा कि ये सिर्फ राहुल गांधी पर हमला नहीं है बल्कि हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका राजनीतिक असर भी होगा, ये लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ट्विटर हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में हस्तक्षेप कर रहा है। राहुल ने कहा कि एक कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करने के लिए बिजनेस कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं, मेरे अकाउंट को लॉक करके उनके विचारों की अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचला जा रहा है।

बड़े पैमाने पर अकाउंट को लॉक करने की वजह क्या है?

बता दें कि राहुल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने दिल्ली में बच्ची से रेप और कथित मर्डर के मामले में परिवारजनों की तस्वीर को ट्वीट किया था, जिससे उनकी पहचान जाहिर हो गई थी। इसके बाद ट्विटर ने पहले राहुल गांधी का अकाउंट लॉक किया, फिर कांग्रेस का अकाउंट लॉक किया गया। इसके बाद वजह से ट्विटर ने कई कांग्रेसी नेताओं के अकाउंट्स को लॉक कर दिया।

बता दें कि राहुल गांधी ने दिल्ली में पिछले दिनों हुए बच्ची से रेप और कथित मर्डर के मामले में पीड़ित बच्ची के परिवार से मुलाकात की थी। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीरें ट्विटर पर डालते हुए लिखा था कि वह न्याय की राह में इस परिवार के साथ हैं और एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।

परिवार की तस्वीर साझा करने के आरोप में ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट लॉक कर दिया। इसके बाद बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने उन तस्वीरों को अपने हैंडल पर शेयर किया। ट्विटर ने इन पर भी कार्रवाई की और इनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया।

Tags: congress Twitter accountrahul gandhi Twitter accountTwitter accounttwitter account lockedTwitter account suspended
Previous Post

34 की दुल्हन-30 का दूल्हा, फिर भी शादी अवैध, जाने पूरा मामला

Next Post

राजनाथ ने शुरू किया ‘आजादी का अमृत महोत्सव’, 75 पहाड़ी मार्गों पर फहरेगा तिरंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan planted trees
उत्तराखंड

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा- पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
DRM Dayanand met CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Rajnath Singh

राजनाथ ने शुरू किया 'आजादी का अमृत महोत्सव', 75 पहाड़ी मार्गों पर फहरेगा तिरंगा

यह भी पढ़ें

cm dhami

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर बढ़ रहा है आगे: धामी

31/05/2023
Rooftop Solar

मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार

20/04/2025

महबूबा ने PM को लिखा खत, बोलीं- गिरफ्तार छात्रों को रिहा करें

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version