• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस की सरकार जनता के अनदेखी और वादाखिलाफी के कारण गिरी थी : शिवराज

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्ववर्ती कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उसने वादाखिलाफी की और इसी वजह से वह सरकार गिर गयी।

श्री चौहान ने यहां फूलबाग मैदान पर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मोहर्रम में पाबंदियों के खिलाफ शिया धर्मगुरू कल्बे जवाद धरने पर बैठे

श्री चौहान ने सभा में मौजूद लोगों की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि श्री कमलनाथ मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान सिर्फ वल्लभ भवन (राज्य मंत्रालय) में बैठे रहते थे। वहां पर भी वे आम लोगों से नहीं मिलते थे, लेकिन यदि कोई ठेकेदार आ जाए तो उसका स्वागत किया जाता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कमलनाथ को ग्वालियर, किसी गांव या खेत खलिहान आदि में जाने की फुर्सत नहीं मिली। वे लोगों से भी नहीं मिलते थे। श्री कमलनाथ ने अपने वादों को भी पूरा नहीं किया। वहीं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हमेशा जनहित और मुद्दों का समर्थन किया। श्री सिंधिया ने अनुच्छेद 370 हटाने का कांग्रेस में रहने के दौरान ही समर्थन किया था। राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने श्री सिंधिया को आगे किया गया और सरकार आने पर उनकी अनदेखी की गयी।

यूपी में कोरोना बना रहा है रिकॉर्ड, 24 घंटे में 5375 नए मामलों के साथ 70 मौत

श्री चौहान ने कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को ‘गद्दार’ बताने का प्रतिकार करते हुए कहा कि लगभग एक सौ साल पहले तत्कालीन कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरु ने कांग्रेस छोड़कर स्वराज पार्टी बना ली थी। इसी तरह महान क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस ने भी कांग्रेस छोड़कर नया दल बना लिया था। चौधरी चरण सिंह और अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ी। तो क्या उन्हें भी इसी तरह पुकारा जाएगा।

श्री चौहान ने कहा कि दरअसल कांग्रेस ने ही वादाखिलाफी की और इस वजह से पंद्रह माह में ही उसकी सरकार गिर गयी। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया है। वह सरकार हमेशा पैसों का रोना रोती रहती थी। ऐसी सरकार को इस राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

पाकिस्तान का बड़ा कबूलनामा, पहली बार माना कराची में रहता है दाउद इब्राहिम

उन्होंने केंद्र सरकार की अनुच्छेद 370 हटाने समेत अनेक उपलब्धियों को गिनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के हित में हरसंभव निर्णय ले रही है। राज्य सरकार ने एक सितंबर से 37 लाख गरीबों को नाममात्र की दर पर राशन मुहैया कराने का निर्णय भी लिया है।

श्री चौहान ने इस अवसर पर लोगों को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में ग्वालियर सीट से श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विजयी बनाने के प्रयास होंगे।

Tags: 24ghante online.comcongressjyotiraditya scindiaKamal Nath governmentmadhya pradesh newsNational newsnews in hindipolitical newsshivraj singh chauhanकमलनाथ सरकारकांग्रेसज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश की न्यूज़शिवराज सिंह चौहान
Previous Post

बांदा : जानलेवा हुआ बुखार, तीन दिन में तीन पीड़ितों की मौत

Next Post

केंद्र और बिहार में राजग सरकार रही तो राज्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता : फडणवीस

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Next Post

केंद्र और बिहार में राजग सरकार रही तो राज्य को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता : फडणवीस

यह भी पढ़ें

Murder

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में तैनात हुई फोर्स

14/05/2022
Wholesale Inflation

थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 16 महीने के उच्‍चतम स्‍तर 3.36 फीसदी पर पहुंची

15/07/2024
dilip-kumar

‘ट्रेजेडी किंग’ ने दुनिया को कहा अलविदा, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version