• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास, निवेश और रोजगार से कांग्रेस को परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

Writer D by Writer D
14/09/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई वास्तविक मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विकास, निवेश और रोजगार से जुड़े हर प्रयास में बाधा तलाश रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल पर कहा कि प्रदेश में विकास कार्य हों, निवेश आए या युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों, कांग्रेस नेताओं को हर अच्छी पहल से परेशानी होने लगती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति लंबे समय तक परिवारवाद और तुष्टिकरण के इर्द-गिर्द घूमती रही है, इसलिए पारदर्शिता, सुशासन और विकास की राजनीति उसे रास नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड अवसंरचना निवेश विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) का गठन किया गया है। सरकार निवेश से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में करीब 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। जब सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हो रहा था, तब कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई। बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी उसके दोहरे रवैये को दर्शाती है।

शुद्धिकरण प्रकरण को जाति से जोड़ने के कांग्रेस के आरोप पर धामी ने कहा कि शुद्धिकरण और हवन जिहादी नारों के विरोध में किया गया था और इसका जातिवाद से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा कि आयोजन करने वाले व्यक्ति स्वयं अनुसूचित समाज से हैं। इससे कांग्रेस की ओर से बनाए जा रहे नैरेटिव की वास्तविकता सामने आती है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जमीन और देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। राज्य की एक-एक इंच जमीन की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी दृढ़ता से काम करती रहेगी।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

जनता की समस्या मेरी प्राथमिकता, हर फरियादी को न्याय दिलाना सरकार का संकल्प : केशव प्रसाद

Next Post

मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से अपील- ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Next Post
CM Yogi ki Pati

मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों से अपील- ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट अवमानना मामले में प्रशांत भूषण दोषी करार, सजा पर सुनवाई 20 अगस्त को

14/08/2020
vaccination

टीकाकरण अभियान ने पकड़ी यूपी में रफ्तार, प्रदेश में तेजी से गिर रहा संक्रमण का ग्राफ

08/06/2022
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 UP assembly election 2022

प्रियंका गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला,  दिल्ली में ही किराए के घर में रहेंगी

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version