• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/12/2022
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Raja Pateria

Raja Pateria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया (Raja Pateria) गिरफ्तार हो गए हैं। राजा पटेरिया ने पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी की थी। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को मध्यप्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया। राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात कहते नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में पटेरिया ने अपने बयान से पलट गए थे। उन्होंने कहा था कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि ये फ्लो में हो गया।

राजा पटेरिया (Raja Pateria) का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो। हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने एक सभा में यह टिप्पणी की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक तूफान मच गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते हैं, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है, घृणा की अति है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा था कि कांग्रेस का मोदी को गाली देने का इतिहास रहा है। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा था। वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी तुलना रावण से की थी। यह टिप्पणी हत्याओं की राजनीति को उजागर करती है, जो कांग्रेस शासन में फली-फूली थी।

गौरतलब है कि राजा पटेरिया कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आए कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो। इस वीडियो को भाजपा नेता राजपाल सिह सिसौदिया ने सोमवार को ट्विटर पर अपलोड किया था। बयान पर हंगामा मचने के बाद पन्ना के पवई थाने और जबलपुर के ओमती थाने में पटेरिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई हैं। पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ लोक शांति भंग करने के लिए प्रेरित करने, उकसाने और धमकाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पटेरिया ने यह बात पवई के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कही थी।

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान फटा रॉकेट, विस्फोट से कई स्कूली छात्र घायल

कांग्रेस ने पटेरिया के बयान से किनारा कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा है कि पटेरिया ने ऐसा बयान दिया है तो निंदनीय है। कांग्रेस हिंसा का कभी समर्थन नहीं करती। एआईसीसी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा है कि यह निंदनीय है। प्रधानमंत्री या किसी के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस ऐसे बयानों की निंदा करती है।

हंगामा मचने के बाद राजा पटेरिया ने वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा कि हमारा आशय मोदी को हराने से था। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया के बयान को निंदनीय बताते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

Tags: Congress leadermadhya pradesh newsmp newsNational newspm modiraja pateria
Previous Post

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान फटा रॉकेट, विस्फोट से कई स्कूली छात्र घायल

Next Post

इस राज्य में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची हुई पॉज़िटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Kalpeshwar Dham
Main Slider

कल्पेश्वर धाम में कुदरत का कहर, मलबे में दबा मंदिर परिसर

18/08/2026
Haridwar Kumbh
Main Slider

कुंभ में पुलिस की भूमिका सिर्फ कानून-व्यवस्था तक नहीं, श्रद्धालुओं के मनोविज्ञान को समझना जरूरी

18/08/2026
CJP Protest
नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जंतर-मंतर प्रदर्शन की जांच के लिए बनेगी हाईलेवल कमेटी

18/08/2026
CM Folk Artist Encouragement Scheme-2026
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

18/08/2026
Supreme Court
Main Slider

फांसी रहेगी या बदलेगा तरीका? सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया रुख

18/08/2026
Next Post
Zika Virus

इस राज्य में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची हुई पॉज़िटिव

यह भी पढ़ें

Mole

इन जगहों पर है तिल तो आपको मिल सकता है राजपाट

02/06/2026
share market

शेयर बाजार की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स 1454 अंक तक उछला

25/02/2022

दिल्ली और एनसीआर में तूफान की चेतावनी , मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version