• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान फटा रॉकेट, विस्फोट से कई स्कूली छात्र घायल

Writer D by Writer D
13/12/2022
in झारखंड, राष्ट्रीय
0
Science Exhibition

Science Exhibition

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर घाटसीला कॉलेज मे एक विज्ञान प्रदर्शनी (Science Exhibition) लगी थी। बच्चों ने एक रॉकेट बनाया था, जो ऊपर जाकर पैराशूट बनकर गिरता है, लेकिन रॉकेट में जैसे ही आग लगाया गया तो वो ऊपर जाने की जगह नीचे आ गया और फट गया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए है।

दरअसल, घाटशिला कॉलेज में सोमवार को आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी (Science Exhibition) के दौरान भौतिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए रॉकेट में कुछ गड़बड़ी होने से विस्फोट हो गया। इस घटना में आसपास मौजूद लगभग आठ छात्र-छात्राओं को आंशिक चोट आई है। सभी का प्राथमिक उपचार के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।

विस्फोट में छात्रा कुलसुम परवीन गंभीर रूप से घायल है। चिकित्सकों ने बताया कि अचानक प्रेशर डाउन होने से वह अचेत अवस्था में है। घटना के संबंध में इंटर के शिक्षक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी के दौरान नफीस अख़्तर, कुलसुम परवीन ने मिसाइल का मॉडल तैयार किया गया था। जिसका पहले पूरी तरह परीक्षण किया गया। सफल होने के बाद सोमवार को इसे प्रदर्शनी के लिए रखा गया। अतिथियों द्वारा अवलोकन किये जाने के दौरान छात्रों ने बताया कि यह रॉकेट उड़ कर ऊपर फटता भी है।

इसके बाद खुले जगह में इसे उड़ाने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी दूसरे बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया। इसके कारण जमीन पर ही रॉकेट फट गया। आसपास खड़े बच्चे इसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि इस रॉकेट मॉडल को बनाने में पोटैशियम, नाइट्रेट तथा शुगर का इस्तेमाल किया गया था।

इसके जो भी मैटेरियल्स थे, सभी पीवीसी के थे। इसका वजन लगभग दो किलो था। शिक्षकों ने बताया कि इस घटना में घायल हुए सभी बच्चे घबराए हुए हैं, परन्तु स्थिति सामान्य है। वैसे इस प्रदर्शनी में भौतिक विभाग की ओर से कुल 39 मॉडल लगाया गया था। घायल छात्र-छात्राओं में मुख्य रूप से सौरभ नामाता, राहूल कैयवर्त, सुनील महको, अमन कुमार झा, आरती हेंब्रम, सुदीप साह, अभि अख्तर, कुलसुम परविन शामिल है।

Tags: jamshedpur newsJharkhand newsScience Exhibition
Previous Post

हनुमान जी को कैसे से प्राप्त हुई थी गदा? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Next Post

‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Raja Pateria

'मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो', कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Arrested

सत्तर लाख की ठगी का आरोपित गिरफ्तार

24/07/2022
CM Dhami

उत्तराखण्ड में हाइड्रो पावर एवं पर्यटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं: सीएम धामी

17/11/2022
samuhik vivaah samaroh

आज परिणय सूत्र में बंधेंगे 3500 जोड़े, CM योगी देंगे आशीर्वाद

18/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version