• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस नेता के भाई की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Writer D by Writer D
01/07/2024
in क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक स्थानीय कांग्रेस (Congress) नेता के भाई की देर रात गोली मारकर हत्या (Murder)  कर दी गई। कत्ल की इस खौफनाक वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह कत्ल पैसों के लेन-देन की रंजिश में किया गया है।

फरीदाबाद पुलिस ने इस हत्याकांड (Murder) के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि यह वारदात रविवार रात करीब 11.15 बजे मस्जिद चौक के पास सरेआम अंजाम दी गई। जहां हमलावरों ने नवादा कोह गांव के निवासी 32 साल के कुणाल भडाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले में मृतक के भाई और स्थानीय कांग्रेस नेता ज्योतेंद्र भड़ाना उर्फ ​​रिंकू भड़ाना ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया है। जिसके मुताबित, कुणाल अपने एक दोस्त के साथ मस्जिद चौक के पास खड़ा था। तभी विजय, बिल्लू और दो अन्य लोग वहां पहुंचे और कुणाल से बहस करने लगे। ज्योतेंद्र भड़ाना के मुताबिक, उसके भाई की विजय और बिल्लू के साथ रंजिश चल रही थी।

कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि भाई के दोस्त से सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंचे और उन्होंने वहां देखा कि बिल्लू मेरे भाई का हाथ पकड़े हुए था, जबकि विजय ने उसे सीने में गोली मार दी। इसके बाद हमलावर अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर भाग निकले।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह लेगा सांसद की शपथ, NIA ने दी इजाजत

हमवारों के भाग जाने के बाद रिंकू भड़ाना दूसरे लोगों की मदद से कुणाल को इलाज के लिए सेक्टर 21-ए स्थित एशियन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत के बाद विजय, बिल्लू और दो अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और 34 (साझा इरादा) के साथ ही शस्त्र अधिनियम के तहत डबुआ थाने में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई।

डबुआ थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) इंस्पेक्टर विद्या सागर ने कहा कि पुलिस ने दो विशेष टीमें बनाई हैं और छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsFaridabad newsharayana newsNational news
Previous Post

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह लेगा सांसद की शपथ, NIA ने दी इजाजत

Next Post

‘मेरे भाई हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते..’, राहुल के बयान पर बचाव में आईं प्रियंका गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Panic due to debris and water entering THDC tunnel
Main Slider

THDC टनल में मलबा-पानी आने से हड़कंप, CM धामी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू के दिए निर्देश

13/08/2026
CM Dhami's interaction with the youth at Doon University
Main Slider

दून विश्वविद्यालय में युवाओं से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, बोले- बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

13/08/2026
Next Post
priyanka gandhi

'मेरे भाई हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते..', राहुल के बयान पर बचाव में आईं प्रियंका गांधी

यह भी पढ़ें

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले सीएम योगी, बंद कमरे में हुई अहम बैठक

22/10/2021
The entire family was found dead

सीवर लाइन में उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौत

30/03/2022
goat

बकरे पर एक तरफ ‘ॐ’ तो दूसरी तरफ लिखा है ‘अल्लाह’, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version