• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भागवत और मुलायम सिंह की मुलाक़ात पर कांग्रेस का तंज, कहा- ‘नई सपा’ में ‘स’ का मतलब संघवाद

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजनीति में कई बार अनौपचारिक मुलाकात की तस्वीरें भी सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर आजकल चर्चाओं में है जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और लाल टोपी पहने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक ही सोफे पर बैठ हुए नजर आ रहें है।

यह तस्वीर उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के घर शादी समारोह की है। सोमवार को वैंकेया नायडू के घर विवाह समारोह के रिसेप्शन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव एक ही सोफे में साथ बैठे नजर आए।

बताया जा रहा है कि रिसेप्शन में मौजूद संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव एक साथ एक ही सोफे पर बैठ थे। दोनों के बीच बातचीत भी हुई। उनकी यह मुलाकात भले ही एक वैवाहिक समारोह में एक सामान्य मुलाकात हो, लेकिन दो अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़ी इन हस्तियों की इस मुलाकात पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

इस तस्वीर को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ट्वीट की है। सोमवार को उनका जन्मदिन भी था और इस कार्यक्रम में मौजूद मोहन भागवत से आशीर्वाद लेते हुए उनकी तस्वीर में ही मुलायम सिंह यादव भी संघ प्रमुख के साथ सोफे पर बैठे दिखाई दे रहें है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है।

Omicron ने देश में पकड़ी रफ्तार, 200 तक पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

यूपी कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव और संघ प्रमुख मोहने भागवत की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘नई सपा’ में ‘स’ का मतलब संघवाद है। जाहिर है इस तस्वीर के बहाने कांग्रेस सपा पर निशाना साधने की कोशिश कर रही है। दरअसल, कई मौकों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस और भाजपा को एक ही बताते है। अखिलेश कहते है कि जिस तरह कांग्रेस ने शासन किया भाजपा भी उसी तरह से डरा कर शासन कर रही है। इस तस्वीर के बहाने कांग्रेस को अखिलेश को घेरने का एक मौका मिल गया है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कसा तंज।

 

दरअसल, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू की नातिन निहारिका के विवाह समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी पहुंचे थे। यह रिसेप्शन उप राष्ट्रपति के निवास पर आयोजित किया गया था। निहारिका का विवाह हाल ही में रवितेजा के साथ संपन्न हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा तमाम केंद्रीय मंत्री, सांसद और सरकारी अधिकारी भी इस समारोह में शरीक हुए।

Tags: congress tweetdelhi newsMohan Bhagwatmulayam singh yadavNational newsUP Congressvainkyah naidu
Previous Post

डांस टीचर का घिनौना कांड, एकेडमी में बनाई छात्रों की अश्लील वीडियो

Next Post

यूपी के ‘रिंकू’ को मिली WWE Raw में एंट्री, बन सकता है अगला बड़ा सुपरस्टार

Writer D

Writer D

Related Posts

Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Next Post

यूपी के 'रिंकू' को मिली WWE Raw में एंट्री, बन सकता है अगला बड़ा सुपरस्टार

यह भी पढ़ें

गरीबों, श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता

गरीबों, श्रमिकों को मिलेगा भरण-पोषण भत्ता, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

26/05/2021
प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी ने कहा- जले में नमक छिड़कने जैसा होगा संविदा में भर्ती का प्रस्ताव

14/09/2020
Tamannaah Bhatia

साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हुई कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में किया भर्ती

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version