• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/04/2024
in उत्तर प्रदेश, बागपत, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत : कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समुदाय विशेष के लिए व्यक्तिगत कानून लाने की बात लिखी है। इसके जरिये कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करके तालिबानी शासन लाना चाहती है। यह बात साफ करती है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के लिए खतरा हैं। ये कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे जबकि वह आपकी संपत्ति और बेटियों-माताओं के गहने जब्त करने की साजिश रच रहे हैं। पहले इन्होंने 6 दशक तक देश लूटा और अब हर संपत्ति पर डकैती डालकर अपने कब्जे में ले करके बंदरबांट की योजना बना रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बागपत लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान के पक्ष में वोट की अपील की।

जो नारा दादी ने दिया वहीं आज तोते की तरह पोता भी रट रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस को 65 वर्षों तक शासन करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि गरीबी का जो नारा दादी ने दिया, वहीं आज तोते की तरह पोता भी रट लगाए बैठा है। इनके पास कोई विजन नहीं है। इन्हें जब देश की जनता जर्नादन ने सत्ता से बेदखल कर दिया तो फिर से इन्हें गरीबी हटाने की बात याद आती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायने में गरीबी हटाने का काम किया है। उन्होंने गरीब कल्याणकारी योजनाओं के जरिये 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उभारा है। वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संपत्ति हड़पने का पुराना इतिहास रहा है। यह अपने लिये जीते हैं। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग परिवारवादी हैं।

सपा ने सभी टिकट अपने ही परिवार के लोगों को दे दिया। वहीं जब राष्ट्रीय लोक दल को जब टिकट देने बारी आई तो जयंत चौधरी ने डॉ. राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया। पहले देश में आतंकी विस्फोट होते थे। निर्दोष लोग मारे जाते थे और सुरक्षा बलों के जवान शहीद होते थे। वहीं आज भारत में कहीं पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसने कुछ नहीं किया। पाकिस्तान को मालूम है कि अगर उसने कुछ किया तो फिर उसको लेने के देने पड़ जाएंगे और जान बचाना मुश्किल हो जाएगा।

देश आपका, जीवन आपका और सुरक्षा आपकी है तो वोट भी आपका है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश आपका, जीवन आपका और सुरक्षा आपकी है तो वोट भी आपका है। ऐसे में वोट गलत जगह जाएगा तो आतंकवाद और माफिया राज फिर से लौटकर आएगा। किसानों और गरीबों के हक पर दोबारा डकैती पड़ने लगेगी। इतना ही नहीं बेटी और व्यापारी फिर से असुरक्षित होंगे। वहीं अपना वोट बीजेपी और सहयोगी दलों को देंगे तो आतंकवाद को सीमा पार निपटा दिया जाएगा जबकि देश में माफिया और अपराधियों को उसकी मांद में घुस करके राम नाम सत्य की यात्रा पर भेज दिया जाएगा।

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

देश में गरीब, किसान और नौजवान के हक पर कोई डकैती नहीं डाल पाएगा। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा पाएगा, यही गारंटी एनडीए आपको देने के लिए आया है। हमें अपने एक-एक वोट की कीमत समझनी है क्योंकि घर, गृहस्थी, खेती-बाड़ी देश से बढ़कर नहीं है। हमारे लिए सबसे पहले हमारा देश और उसकी सुरक्षा है क्योंकि जब हम सुरक्षित रहेंगे तभी देश समृद्ध होगा। वहीं देश समृद्ध होगा तो हम समृद्ध होंगे। हमें इसी भाव के साथ काम करना है। इसके लिए हमें देश के लिए वोट करना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी जयंत, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार, केपी मलिक, राष्ट्रीय लोकदल की महिला विंग प्रभारी चारु चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिला के अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, लोकसभा के प्रभारी डॉ. अशोक नागर, बीजेपी के प्रदेश मंत्री और बागपत प्रभारी चंद्र मोहन आदि उपस्थित थे।

Tags: baghpat newscm yogiloksabha elec tions 2024up newsYogi News
Previous Post

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Next Post

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किसानों के लिए मायावती-अखिलेश से तीन गुना ज्यादा बजट जारी किया : कृषि मंत्री

12/10/2026
Next Post
Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

यह भी पढ़ें

skincare tips

इस सीरम से खूबसूरती पर आएगा निखार

06/11/2025
Tulsi

घर में लगे पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, रखें इन नियमों का ध्यान

26/07/2026

Dhanteras : खास संदेशों के जरिए अपनों को भेजें धनतेरस की बधाई

30/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version