• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

Writer D by Writer D
23/04/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rain

Rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश (Rain) के कारण मौसम सुहावना हो गया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर दिल्ली मेट्रो का साइन बोर्ड (Delhi Metro Sign Board) भारी हवाओं के कारण नष्ट हो गया है। अप्रत्याशित मौसम की स्थिति में सतर्क रहने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है।

इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में सुबह और दोपहर के वक्त मौसम सामान्य था। दोपहर में पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी धूप भी तेज थी। लेकिन अचानक दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। काले बादलों की वजह से अंधेरा छा गया। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में पहले आंधी-तूफान ने लोगों को गर्मी से राहत दी और फिर बारिश (Rain) भी हुई है। नोएडा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आसमान में बादल भी गरज रहे थे। दिल्ली और नोएडा के अलावा ग़ाज़ियाबाद तथा हरियाणा के गुरुग्राम और सोनीपत में भी ऐसा ही मौसम है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान भी काफी बढ़ा हुआ था और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। लेकिन मंगलवार को शाम के वक्त मौसम ने जिस तरह से करवट ली उसके बाद लोगों को इस तपिश से काफी राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम हुई बारिश की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फरीदाबाद में भी आसमान में काले बादलों का डेरा रहा और यहां अंधेरा छा गया। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी उठी।

कैसा रहेगा आगे मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 24 और 25 अप्रैल को दिल्ली में आसमान मुख्य तौर से साफ रहेगा। इसके बाद 26, 27, 28, और 29 अप्रैल को भी दिल्ली में दिन के वक्त मजबूत सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि पूरे हफ्ते में दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। IMD ने दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम को लेकर अनुमान जताया है कि इस पूरे हफ्ते इन सभी जगहों पर आसमान साफ रहेगा और नोएडा में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस तथा गाजियाबाद में 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 26 अप्रैल को गुड़गांव में बारिश हो सकती है।

Tags: delhi newsRain in delhiweather forecastWeather Update
Previous Post

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

Next Post

देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

धामी सरकार ने विकास कार्यों और आपदा राहत के लिए जारी किए रु. 8.61 करोड़, उत्तरकाशी के प्रभावित परिवारों को मिलेगी सहायता

01/07/2026
Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
Next Post
CM Yogi

देश में शरिया कानून लागू करना चाहती है कांग्रेस: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

operation trishul

भारत के ऑपरेशन त्रिशूल ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, मुनीर की सेना में मची खलबली

30/10/2025
AK Sharma

डबल इंजन की सरकार कर रही है बिना भेदभाव के काम: एके शर्मा

16/06/2023
Josh Baker

इंग्लैंड के घातक स्पिनर का निधन, 20 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

03/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version