• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के ‘अटल विश्वास पत्र’ की नकल: विष्णु देव साय

Writer D by Writer D
06/02/2025
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ( CM Vishnu Dev) ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को कॉपी-पेस्ट बताया है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र हमारे ‘अटल विश्वास पत्र’ की नकल है। पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने जनता से वादे तो किए लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाई। इसी तरह 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वादों के आधार पर जनता को गुमराह करने का काम किया। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस पार्टी से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है और आने वाले चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

मुख्यमंत्री ( CM Vishnu Dev) ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। अरविंद केजरीवाल के 10 साल के कुशासन को जनता जान चुकी है। भाजपा के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है, ऐसे में हम वहां पर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। वहीं, गौरेला में चुनाव प्रचार के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चरण दास महंत के उस बयान पर चुटकी ली, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगला चुनाव हम टी.एस. सिंह देव के नेतृत्व में लड़ेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में एक दूसरे को मामू बनाने का काम पुराना है। टी.एस. सिंह देव को ये लोग बार-बार चने के झाड़ पर चढ़ाकर गिरा रहे हैं। लेकिन जब मौका लगेगा तो खुद महंत जी आगे कूद पड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी में समर्पण की कमी है।

छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। उसने ऐलान किया है कि तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पहल शुरू की जाएगी। इसके अलावा घाटों और तालाबों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। साथ ही शहरी-व्यापारिक क्षेत्रों में महिलाओं के लिए टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी।

कांग्रेस ने वादा किया है कि वह महिला सुरक्षा के नजरिए से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। इसके अलावा सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा या ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को दो हजार की जगह पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

Tags: Chattisgarh News
Previous Post

आस्था और भक्ति के साथ ही मानव कल्याण का भी माध्यम बना महाकुम्भ

Next Post

चिकनगुनिया से बचाव के लिए आज़माएँ ये उपचार

Writer D

Writer D

Related Posts

DM Mayur Dixit
Main Slider

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM मयूर दीक्षित

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
Next Post
chikungunia

चिकनगुनिया से बचाव के लिए आज़माएँ ये उपचार

यह भी पढ़ें

Will Smith को वापस करना पड़ सकता है Oscar, जानें वजह

28/03/2022
After Swara's disputed statement, the journalist told him blunt intelligence

स्वरा के विवादित बयान के बाद जर्नलिस्ट ने उन्हें कहा कुंद बुद्धि

14/05/2021
Truck-Trolley Collision

ऑटो और ट्रक की की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत

07/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version