• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूनान के अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन द्वितीय का निधन, जीता था ओलंपिक स्वर्ण पदक

Writer D by Writer D
11/01/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Constantine II

Constantine II

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एथेंस। यूनान के अंतिम राजा कान्स्टेंटाइन द्वितीय (Constantine II) का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वर्ष 1964 में 23 वर्ष में यूनान के राजा बनने वाले कान्स्टेंटाइन द्वितीय ने ओलंपिक स्वर्ण पद भी जीता था।

यूनान के पूर्व व अंतिम राजा कान्स्टेंटाइन द्वितीय (Constantine II) का एथेंस के एक निजी अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अस्पताल की ओर से जानकारी दी गयी कि सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। वर्ष 1964 में 23 साल की उम्र में कान्स्टेंटाइन द्वितीय ने यूनान के राजा के रूप में काम संभाला था।

इससे पहले नौकायन में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के कारण वह पहले ही बहुत लोकप्रिय थे और राजा बनने के बाद उनकी शोहरत में इजाफा हुआ। कान्स्टेंटाइन द्वितीय का जन्म दो जून 1940 को एथेंस में हुआ था। उनके पिता प्रिंस पॉल और मां हनोवर की राजकुमारी फेडेरिका थीं।

वर्ष 1967 में सैन्य तख्तापलट के बाद कान्स्टेंटाइन ने यूनान के सैन्य शासकों से लोहा लिया किन्तु उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ा। तानाशाही ने 1973 में राजशाही को समाप्त कर दिया और 1974 में लोकतंत्र बहाल होने के बाद हुए जनमत संग्रह ने कान्स्टेंटाइन द्वितीय के फिर से शासन करने की हर उम्मीद को तोड़ दिया। इसके बाद के दशकों में उनकी यूनान यात्राओं में बेहद कमी आई और हर बार उनकी यात्रा के दौरान राजनीतिक तूफान ही खड़ा हुआ। जीवन के आखिरी कुछ वर्षों में वह अपने गृह देश में बसने में कामयाब हुए।

Tags: # world newsinternational News
Previous Post

दूसरी बार दुल्हन बनी थी राखी सावंत, लेकिन फिर मिला धोखा

Next Post

जमीन को लेकर गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
Murder

जमीन को लेकर गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग कर तीन की हत्या

यह भी पढ़ें

ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में जीती IPL 2020 की टाइटल स्पांसरशिप

18/08/2020
child dead

पतंग का पीछा कर रहे बच्चे की ट्रेन के नीचे आने से मौत

07/01/2021

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरायी मोटरसाइकिल, एक की मौत

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version