• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर निर्माण में मकर संक्रांति से आएगी तेजी, 11 करोड़ लोगों से सहयोग लेगी विहिप

Writer D by Writer D
06/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
भगवान श्री राम मंदिर RAM MANDIR

भगवान श्री राम मंदिर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तकनीकी कारणों से कच्छप गति से चल रहे राम मंदिर निर्माण के कार्य को तेज करने की तैयारी है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो और परामर्श दात्री संस्था टाटा कंसल्टेंट के अधिकारियों के साथ मंत्रणा शुरू कर दी है। मकर संक्रांति से राम मंदिर निर्माण के काम में तेजी आएगी। इसी दिन से राम मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ लोगों से सहयोग हासिल करने के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के साथ टोलियां रवाना की जाएंगी।

श्री राम जन्म भूमि पर बाबा राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत 5 अगस्त को शिलान्यास कर चुके हैं। राम मंदिर के निर्माण और इसकी देखरेख का जिम्मा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास है। जन आस्था और आकांक्षा के अनुरूप राम मंदिर निर्माण के लिए निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में कई दौर की मीटिंग और विचार मंथन हो चुका है।

Ayodhya: The carved stones that will be used to construct Ram Temple, numbered and kept at the temple construction workshop in the city. pic.twitter.com/6Kx7xpwwOx

— ANI UP (@ANINewsUP) December 5, 2020

जन्मभूमि पर विश्व का सबसे विशाल प्राचीन नागर शैली में राम मंदिर बनाया जाना है। यह मंदिर राजस्थानी लाल बलुआ पत्थर से बनना है। जिसके एक तल से ज्यादा के निर्माण के लिए श्री राम जन्म भूमि न्यास की ओर से पत्थर तलाशी का काम पूरा कराया जा चुका है। तकनीकी विशेषज्ञों के सुझाव पर पत्थर से बनने वाले मंदिर के लिए बिना लोहे का इस्तेमाल किए हुए फाउंडेशन बनाया जाना है। इस फाउंडेशन के लिए 1 मीटर व्यास के 100 पिलर जमीन के नीचे डालने की योजना बनाई गई है।

CM योगी ने लॉंच किया ‘मेरा कोविड केन्द्र’ मोबाइल एप, फ्री कोविड टेस्ट सेंटर का लगेगा पता

भार क्षमता और मजबूती मापने के लिए विशेषज्ञों के सुझाव पर ट्रस्ट और निर्माण समिति ने पायल टेस्टिंग कराई है। जिसकी रिपोर्ट पर अभी केंद्रीय भवन निर्माण शोध संस्थान रुड़की, आईआईटी चेन्नई समेत कार्यदाई संस्था लार्सन एंड टूब्रो परामर्श दात्री संस्था टाटा कंसल्टेंसी के विशेषज्ञ मंथन कर रहे हैं।   शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टूब्रो और परामर्श दात्री संस्था टाटा कंसल्टेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।

कारसेवक पुरम में आयोजित इस बैठक में अब तक के प्रगट और परीक्षण रिपोर्ट के तकनीकी पहलुओं पर विचार- विमर्श किया गया। इसके साथ ही मकर संक्रांति से राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज करने को लेकर योजना पर मंथन हुआ। ट्रस्ट की ओर से कार्यशाला में तलाश कर रखे गए पत्थरों की खेप परिसर पहुंचाने की कवायद शुरू कराई गई है। एक बार फिर से तकनीकी विशेषज्ञों के निर्देश पर तराश कर रखेंगे पत्थरों की नाप जोख शुरू कराई गई है और इन पर नंबरिंग की जा रही है। वहीं कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर रुकी पड़ी गतिविधियों को एक बार फिर से तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। राम मंदिर के लिए परिवारों से सहयोग हासिल करने का जिम्मा विश्व हिंदू परिषद ने अपने हाथों में लिया है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से मकर संक्रांति से लेकर रामनवमी तक धन संग्रह के लिए 90 दिन का अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद की ओर से पांच लाख गांव में धार्मिक अनुष्ठान कराया जाएगा और देश के 11 करोड़ लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग हासिल किया जाएगा। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विहिप की ओर से टोलियां गठित की गई है।

बिज के कोरोना संक्रमण पर सवाल

नई दिल्ली में आयोजित 11 नवंबर को संतो के सम्मेलन में राम मंदिर में मां सहयोग के लिए 1989 के राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम की तर्ज पर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत हासिल होने वाले दान के लिए टेस्ट की ओर से बैंक आॅफ बड़ौदा में खाता खोलने की तैयारी है।

Tags: 24ghante online.comayodhyaAyodhya Development Authorityayodhya newsban on pink stoneDigging of the foundation of Ram temple starts todaygovernment of rajasthangrand temple constructionillegal mining of pink stoneLatest Uttar Pradesh News in Hindiram mandir newsRam temple constructionShri Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trustअयोध्याअयोध्या विकास प्राधिकरणगुलाबी पत्थर का अवैध खननगुलाबी पत्थर पर रोकभव्य मंदिर निर्माणराजस्थान सरकारराम मंदिर निर्माणश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट
Previous Post

केंद्र सरकार के तीनों कानून किसान के लिए डेथ वारंट हैं : अखिलेश

Next Post

गुणहीन व्यक्ति को अपने अंदर बदलाव लाने के लिए करना होगा बस ये एक काम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने पीडीए रथ को किया रवाना, बोले- अब असली राजनीतिक महाभारत

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post

गुणहीन व्यक्ति को अपने अंदर बदलाव लाने के लिए करना होगा बस ये एक काम

यह भी पढ़ें

Transfer

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 PCS का तबादला

15/05/2025
Shakti Dubey and Mehak Jaiswal: The identity of the new Prayagraj

शक्ति दुबे और महक जायसवाल : नए प्रयागराज की पहचान

25/04/2025
CM Yogi

काशी को स्मार्ट सिटी से आगे अब वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है : योगी आदित्यनाथ

29/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version