• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं को समय से उसकी वास्तविक रीडिंग का सही बिल मिले : ए.के. शर्मा

एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सही रीडिंग एवं बिलिंग के लिए बिलिंग एजेंसियों की व्यवस्थाओं, मैनपावर, जरूरी उपकरणों एवं तैयारियों की जमीनी स्तर पर परख करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि गलत बिल बनाये जाने की शिकायतें आ रही हैं, इस पर तुरन्त कार्रवाई कर रोका जाए। उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल मिले, अधिकारी यह सुनिश्चित करें और ज्यादा से ज्यादा बिलिंग, रीडिंग एवं राजस्व वसूली पर जोर दिया जाए।

शक्ति भवन में मंगलवार को सभी डिस्काम के एमडी एवं बिलिंग एजेंसियों के प्रमुख के साथ सही रीडिंग, बिलिंग एवं राजस्व वसूली की वर्चुअल समीक्षा करते हुये श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि किसी भी हालात में गलत बिल न बनने पाये, मौके पर जाकर बिलिंग करें और भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित भी करें। शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिलिंग करने में सावधानी बरती जाए। जो भी बिलिंग एजेंसी लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य नही करेंगी, उसकी जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही की जाए।

ऊर्जा मंत्री (ak sharma) ने कहा कि बहुत से उपभोक्ताओं के पास समय से बिल नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण लोग बिलों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक उपभोक्ता के मीटर तक पहुंचने के लिए मीटर रीडर को उपलब्ध हो रही सुविधाओं, जरूरी उपकरणों आदि से संबंधित व्यवस्था की भी निगरानी करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक मीटर रीडर एवं एजेंसी को बिलिंग करने का लक्ष्य निर्धारित हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

एके शर्मा ने अधिकारियों को सुचारू विद्युत व्यवस्था के लिए दिये निर्देश

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि उपभोक्ताओं को समय से उसकी वास्तविक रीडिंग का सही बिल मिले, इसकी व्यवस्था हो, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मीटर रीडर के वालेट में पर्याप्त धनराशि रखने पर भी बल दिया, जिससे कि उपभोक्ता परिसर पर ही बिल जमा किया जा सके। उन्होंने प्रत्येक डिस्काम एवं बिलिंग एजेंसी को शत-प्रतिशत बिलिंग करने के निर्देश दिए और कहा कि हम जितनी बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा रहे हैं, उसके सापेक्ष ही राजस्व भी मिलना चाहिए, इस पर सभी मिलकर कार्य करें।

प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष पावर कारपोरेशन एम. देवराज ने ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पावर कारपोरेशन में इस समय कुल 90.98 प्रतिशत बिलिंग हो रही है। इसी प्रकार पूर्वांचल में 87.54 प्रतिशत, मध्यांचल में 91.23 प्रतिशत, दक्षिणंचल 90.90 प्रतिशत, पश्चिमांचल में 94.64 प्रतिशत तथा केस्को में 100 प्रतिशत बिलिंग हो रही है, जिसे शीघ्र ही शतप्रतिशत करने पर कार्य किया जायेगा।

बैठक में प्रबन्ध निदेशक यूपीपीसीएल पंकज कुमार, एवं सभी डिस्काम के एमडी के साथ सभी बिलिंग कम्पनियों के प्रमुख उपस्थित थे।

एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

Tags: ak sharmalive hindi newsLucknow NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

हिंसा की आग में जल रही ‘लंका’, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

Next Post

यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, अमित शाह के संभावित दौरे की भी होगी समीक्षा

03/11/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

02/11/2026
उत्तर प्रदेश

जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफल

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Salman Khan

बिग बॉस मेरे जीवन का हिस्सा : सलमान खान

18/07/2023
Utpanna Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये खास उपाय, श्री हरि विष्णु के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

08/11/2025
lose-weight

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नुस्खा, आजमाते ही दिखेगा असर

11/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version