• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जूता चटवाने के मामले में संविदाकर्मी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
09/07/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के शाहगंज क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट करने और जूता चटवाने के आरोप में पुलिस ने बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दलित युवक के साथ अमानवीय कृत्य करने के आरोप में बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है हालांकि पुलिस को पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार है।

दरअसल सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुये थे जिसमें आरोपी लाइनमैन दलित युवक राजेंद्र का हाथ पकड़ कर उसे जमीन पर पटक देता है और उसके सीने पर चढ़ जाता है। दूसरे वीडियो में लाइनमैन एक कुर्सी पर बैठा है और राजेंद्र झुककर उसके जूते चाट रहा है। जूते चटवाने के बाद लाईनमैन उससे उठक बैठक करवा रहा है।

पुलिस क्षेत्रधिकारी घोरावल अमित कुमार ने बताया की राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुआर गांव निवासी राजेंद्र अपने मामा के घर शाहगंज थाना के बालडीह गांव आया हुआ था। छह जुलाई को शाम चार बजे उसके मामा के घर पर बिजली के तार में कुछ खराबी आ गयी थी जिसको वह ठीक कर रहा था कि बिजली विभाग में संविदा पर कार्य कर रहा लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल वहां आया और राजेंद्र को मारने पीटने लगा। उसने राजेन्द्र को जमीन पर पटक दिया और सीने पर बैठ कर मारा पीटा। बाद में लाइनमैन ने राजेंद्र से अपना जूता भी चटवाया और उठक बैठक भी करवायी।

इस घटना के दो वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। कुछ लोगों ने दोनों वायरल वीडियों को पुलिस विभाग को ट्वीट कर दिये। ट्वीट के बाद पुलिस शाहगंज थाना पर संविदा लाइनमैन ओहढ़था गांव निवासी तेजबली सिंह पटेल पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की और वीडियो के आधार पर लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया।

Tags: sonbhadra news. crime news
Previous Post

हत्या के आरोप में तीन को जेल

Next Post

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

सितंबर में आबकारी राजस्व ने लगाई ऐतिहासिक छलांग: करीब 800 करोड़ रुपए की अधिक कमाई

06/10/2026
Next Post
kanwariyas

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

यह भी पढ़ें

CM योगी ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को दिए दिशा-निर्देश

09/07/2021

कनौजी ददुआ की बतकही

04/02/2022
तीनों काले कृषि कानून All three black agricultural laws

तीनों काले कृषि कानून 4 जनवरी तक नहीं हुए वापस तो संघर्ष होगा तेज : सुखविंदर सिंह

01/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version