• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की तस्वीर को BJP कार्यकर्ताओं ने किया पायदान

Writer D by Writer D
30/08/2025
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार की राजनीति में शुक्रवार को तनाव उस समय बढ़ गया जब कांग्रेस की एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा प्रयोग किए जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तस्वीर को पावदान में लगाकर उसका उपयोग किया। इस घटना के बाद दोनों दल आमने-सामने आ गए और सड़कों पर प्रदर्शन हुआ।

 राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को खुद नहीं पता कि वह क्या बोल रहे

बीजेपी के विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसा कार्य कर रहे हैं कि उनकी तस्वीर का इस तरह उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा, “कुछ दिनों में हम टिश्यू पेपर में उनकी तस्वीर छपवाकर उसका उपयोग करेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को खुद नहीं पता कि वह क्या बोल रहे हैं और क्या नहीं बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता जी के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है।”

अभद्र भाषा के विरोध में बीजेपी का मार्च

दरभंगा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान माइक पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ा। दो दिन पहले इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला।

राज्य कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम की ओर बढ़ते बीजेपी कार्यकर्ताओं की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प भी हुई। मार्च का नेतृत्व कर रहे राज्य के मंत्री नितिन नवीन ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। राहुल गांधी, उनकी पार्टी और गठबंधन सहयोगियों को माफी मांगनी चाहिए।”

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने घटना पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।”

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, जो राहुल गांधी के साथ मौजूद थे, ने कहा,“जिसने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, वह निंदा का पात्र है। लेकिन इस घटना से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जोड़ना गलत है। हमारी पार्टी के मुख्यालय पर हमला निंदनीय है और हमें उम्मीद है कि बिहार सरकार आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी। यह साफ है कि वोटर अधिकार यात्रा की सफलता से बीजेपी बौखला गई है।”

Tags: bihar newsrahul gandhivoter adhikar yatra
Previous Post

भक्त बन रहे हैं भगवान… बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन विवाद, अदालत ने जारी किया नोटिस

Next Post

पीएम मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन में किया सफर, भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
नई दिल्ली

देश के कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी: PM मोदी

08/10/2026
पंजाब

नशा मुक्ति केंद्रों में होगी ट्रिपल एच स्क्रीनिंग, मान सरकार की नई पहल

08/10/2026
Next Post
PM Modi traveled in bullet train in Japan

पीएम मोदी ने जापान में बुलेट ट्रेन में किया सफर, भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

Bhima Army Chief Chandrashekhar

भीम आर्मी के चीफ को शोशल मीडिया पर धमकी देने वाला गिरफ्तार

30/06/2023
Global Investors Summit

यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देने का कदम

18/05/2022
Lord Vishnu

गुरुवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, घर में आएगी बरकत

09/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version