• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भक्त बन रहे हैं भगवान… बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन विवाद, अदालत ने जारी किया नोटिस

Writer D by Writer D
30/08/2025
in उत्तर प्रदेश, मथुरा, राजनीति
0
Banke Bihari Temple

Banke Bihari Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वृंदावन : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में सावन मास के दौरान ठाकुर जी के सिंहासन पर वीआईपी दर्शन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि कुछ विशेष लोगों ने सिंहासन के सामने कुर्सी डालकर दर्शन किए। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी हथियारों से लैस होकर मौजूद रहे और पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इससे ठाकुर जी (Banke Bihari Temple) की मर्यादा और मंदिर की गरिमा को ठेस पहुँची है। साथ ही यह उस अदालती आदेश का उल्लंघन है, जिसमें मंदिर परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी पर रोक लगाई गई थी।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा और वकील दीपक शर्मा ने इस मामले को लेकर अदालत में संयुक्त याचिका दाखिल की। उन्होंने कहा कि सावन मास में ठाकुर जी (Banke Bihari Temple) का सिंहासन मंदिर के जगमोहन क्षेत्र में विराजमान होता है, जहाँ किसी को बैठने की अनुमति नहीं होती। इसके बावजूद कुछ वीआईपी लोगों ने न केवल कुर्सी पर बैठकर दर्शन किए, बल्कि सुरक्षाकर्मी हथियार लेकर खड़े रहे और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

भक्त बन रहे हैं भगवान

पंडित संजय हरियाणा ने कहा, “ठाकुर जी से बड़ा कोई नहीं हो सकता, लेकिन कुछ वीआईपी लोगों ने खुद को भगवान से ऊपर साबित करने की कोशिश की। भक्त बन रहे हैं भगवान। यह मंदिर की मर्यादा और आस्था के खिलाफ है, इसलिए कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।”

अदालत ने जारी किया नोटिस

मामले की सुनवाई 29 अगस्त को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मथुरा की अदालत में हुई। अदालत ने मंदिर प्रबंधक, जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और मंदिर प्रबंधन को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।

वकील दीपक शर्मा ने कहा, “सिंहासन पर कुर्सी लगाना, हथियारों का प्रदर्शन करना और वीडियो रिकॉर्डिंग करना न सिर्फ आस्था का अपमान है बल्कि अदालत के आदेश की खुली अवमानना है। यह ‘कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट’ की श्रेणी में आता है। इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएँ दोहराई न जाएँ।”

Tags: mathura newsvrindavan news
Previous Post

अपने ही जीवन से नफरत… पवन सिंह की पत्नी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, एक्टर पर लगाएं गंभीर आरोप

Next Post

बिहार में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की तस्वीर को BJP कार्यकर्ताओं ने किया पायदान

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
Next Post
Rahul Gandhi

बिहार में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की तस्वीर को BJP कार्यकर्ताओं ने किया पायदान

यह भी पढ़ें

job

ओयो ने अपने कई कर्मचारियों की छंटनी की, महामारी का असर

09/12/2020
Atiq Ahmed

साबरमती जेल के लिए रवाना किया गया अतीक अहमद, प्रयागराज से निकला काफिला

28/03/2023
Road Accident

ट्रक और कार में भीषण टक्कर, पांच लोग जिंदा जले

27/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version