• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
22/04/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। मैं लगातार छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट का दौरा कर रहा हूं। शहर से लेकर दूरस्थ अंचल तक मोदी जी और उनकी अगुआई में चल रही डबल इंजन की सरकार को लोग अपना स्नेह और आशीर्वाद दे रहे हैं। यह कहना है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) का जो एक साक्षात्कार में हुए प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साय (CM Sai) ने कहा कि मतदाता इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करके विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना चाहते हैं। हमारे पास विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लेकर आई हैं। हम छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीट जीतकर भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाएंगे।

भूपेश और कांग्रेस द्वारा सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हो रही मुठभेड़ को फर्जी कहने पर मुख्यमंत्री (CM Sai) ने इसे कांग्रेस का चरित्र बताया। उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या को लेकर कांग्रेस का हमेशा दोहरा चरित्र रहा है और उन्हें लगता है कि नक्सल समस्या के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवानों ने 16 अप्रैल को कांकेर के छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया गया है। यह छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को मिली अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक सफलताओं में एक है। हमारे जवानों के इस पराक्रम पर गर्व की जगह कांग्रेस एनकाउंटर पर सवाल उठा रही है। नक्सलियों को शहीद बताने वाली कांग्रेस के हाथ नक्सलवाद के खून में रंगे हैं। मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, नक्सलवाद में कमी आई है। राज्य के एक छोटे से हिस्से में सिमटे नक्सलवाद को हम जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस को गरीबों की आह लगी, मोदी की योजनाएं हर घर तक पहुंची : विष्णु देव साय

नक्सलवाद के खात्मे के लिए कांग्रेस को समाप्त करने की बात पर सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से नक्सलवाद की पोषक रही है। नक्सलवाद के जरिए वह वोटों की खेती करना चाहती है। जनता अब कांग्रेस की मंशा को समझ चुकी है। राजनीति में हर व्यक्ति और दल को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन संवैधानिक मूल्यों के विपरीत चलने वालों का समर्थन लेना और देना, यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। आपातकाल की जनक कांग्रेस का वैसे भी लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा है। नक्सलियों और आतंकवादियों को सम्मानजनक शब्दों से अलंकृत करने वालों को जनता स्वयं जड़ से उखाड़ फेंकेगी।

नया मतांतरण निषेध कानून लाने की बात पर विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मतांतरण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कथित समाज सेवा के नाम पर भोले-भाले आदिवासियों की सांस्कृतिक अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कानून सख्ती से अपना काम करेगा। प्रलोभन देकर या जबरन मतांतरण करने वाले कानून की कमियों का फायदा उठाकर ऐसा करने की सोच भी न सकें, इसलिए हम और भी सख्त कानून बनाने जा रहे हैं। कानून को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले विधानसभा सत्र में इसे पेश किया जाएगा। इस कानून में मतांतरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हर हथकड़ों पर कार्रवाई करने का अधिकार पुलिस एवं प्रशासन को रहेगा।

साय (CM Sai) ने कहा कि कांग्रेस के लिए आदिवासी वोट बैंक हो सकते हैं, भाजपा के लिए वह परिवार है। आदिवासियों के विकास को लेकर यदि कोई दल प्रतिबद्ध है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। केंद्र में आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाने की बात हो या आदिवासी बहुल राज्य छत्तीसगढ़ का गठन, भाजपा ने ही इसे साकार किया है। देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति पीएम मोदी की दूरदृष्टि से मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों के बीच से निकले उनके परिवार के सदस्य को प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया। केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा जी जन्मजयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मान्यता दी। सिर्फ चार महीने के भीतर छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के कल्याण को लेकर हमने कई योजनाएं संचालित की हैं। हरा सोना कहे जाने वाले तेंदुपत्ता पर संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा संग्रहण दर प्रदान की जा रही है। हम गोंड़ी और हल्बी जैसी भाषाओं के अनुवाद के लिए आदिमजाति भाषा परिषद का गठन करने जा रहे हैं। सौ से अधिक वनोपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। एक तरफ हमारी सरकार आदिवासियों के उत्थान पर जोर दे रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके युवराज राहुल गांधी आदिवासियों को वनों से दूर करने वाली नई परिभाषा गढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता संगठन का चेहरा है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत की ओर आगे ले जाने में जुटा है। हमने राज्य में तीन महीने से कम समय में मोदी द्वारा दी गई कई बड़ी गारंटियों को पूरा किया है। भ्रष्टाचार को लेकर हम जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiNational newsRaipur news
Previous Post

हिन्दू नववर्ष महोत्सव कई मायनों में है विशिष्ट: सीएम धामी

Next Post

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली: सीएम भजनलाल शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की दशा और दिशा बदली: सीएम भजनलाल शर्मा

यह भी पढ़ें

CM Dhami

पं. गोविंद बल्लभ पंत के सभी कार्य आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे: सीएम धामी

10/09/2022
OP Chaudhary

साय सरकार पीएम आवास बनाने के लिए फ्री में देगी रेत, वित्त मंत्री ने की घोषणा

20/02/2024
Sunil Gavaskar met CM Yogi

सुनील गावस्कर ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट, खेलों को बढ़ावा देने पर की चर्चा

21/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version