• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ में कोरोना ने किया हमला, 100 तीर्थ यात्री और 20 संत संक्रमित

Writer D by Writer D
14/04/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
mahakumbh

mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार  महाकुंभ में कोरोना संक्रमण के हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के  मुताबिक महाकुंभ में शामिल 100 तीर्थयात्रियों और 20 संतों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इन आंकड़ों ने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि 12 और 13 अप्रैल को लाखों की संख्या में श्रद्धालु शाही स्नान करने के लिए हरिद्वार कुंभ पहुंचे थे। ऐसे में यहां कोरोना स्प्रेड होने की बड़ी आशंका बनी हुई है। बीते रविवार रात तक कुंभ पहुंचे 102 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी, अब नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।

बता दें कि उत्तराखंड समेत देशभर में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार का खौफ दिख रहा हो, लेकिन हरिद्वार महाकुंभ में इसका असर न के बराबर दिख रहा है। दरअसल, मास्क, सोशल डिस्टेंस और कोरोना के नियम भूलकर लाखों की संख्या में भक्त कुंभ में पहुंच रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

यही नहीं, इस दौरान उत्तराखंड सरकार को भी थर्मल स्‍क्रीनिंग और मास्‍क के नियम के पालन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जबकि कई पॉइंट पर मेला प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। हालांकि सीएम तीरथ सिंह रावत ने दावा किया है कि शाही स्नान के दौरान राज्य सरकार ने केंद्र की ओर से जारी की गई कोराना गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया है।

कुंभ मेला पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, बीते सोमवार हुए दूसरे शाही स्‍नान में 31 लाख से ज्‍यादा भक्तों ने भाग लिया था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस दौरान बीते रविवार की रात 11:30 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक 18169 श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें से 102 पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में कोरोना का रौद्र रूप, 24 घंटे में 1.84 लाख नए मामले

इसके अलावा कई जगह मेला प्रशासन की थर्मल स्‍क्रीनिंग की व्यवस्था नदारद दिखी। जबकि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बावजूद श्रद्धालु मास्‍क नहीं पहन रहे हैं। यही नहीं,यूपी के आगरा से आने वाले एक श्रद्धालु के मुताबिक, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर बने चेक पॉइंट पर जरूरी उनकी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखने के अलावा थर्मल स्‍क्रीनिंग की गई, लेकिन मेला एरिया में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।

Tags: corona cases in uttrakhandcorona in mahakumbh
Previous Post

अंबेडकर जयंती पर योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा- देश आपके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेंगे

Next Post

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 50 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Main Slider

विपक्ष को सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान करना चाहिए : CM Dhami

28/10/2026
Next Post
50 people sick

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से 50 लोग बीमार, 10 की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

Poonch Terrorist Attack

Poonch Terrorist Attack: सेना ने जारी किए दो आतंकियों के स्केच, 20 लाख का इनाम घोषित

06/05/2024
TV serial 'Gum hai kisi ke pyar mein' is going to be a big twist, know what will happen

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

29/05/2021
fire after collision

दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में लगी आग, चार गाड़ियां जलकर खाक

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version