• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता के सहयोग से कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित हुआ : सुरेश खन्ना

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद, राजनीति
0
Suresh Khanna

Suresh Khanna

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यहां कहा कि शासन, प्रशासन व जनता के सहयोग से कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित हो गया है। लेकिन, अभी भी हमे कोरोना के नियमों के पालन में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

श्री खन्ना भोजपुर व मुरादनगर ब्लॉक में दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान भी किया। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के लिए पार्टी संगठन के लोगों को जीत का मंत्र दिया।

उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा आम आदमी तक पहुंचाएं। उन्होंने सघन वृक्षारोपण अभियान विशेष सभा सफाई अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री खन्ना के सामने अपनी शिकायतें रखते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को अधिकारी वर्ग सुनता नहीं है और उन्हें तवज्जों भी नहीं देता है। जिस कारण वे जनता से बात करने की सहजता महसूस नहीं करते, जिसको लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रत्येक समस्या का निस्तारण हर स्तर पर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव गली-गली जाकर योगी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएं और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि अब चुनाव में बहुत ज्यादा समय नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता क्योंकि किसी पार्टी का दिन होता है। इस रीड का मजबूत होना जरूरी है। श्री खन्ना ने पार्टी संगठन के लोगों के साथ जिला पंचायत में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर भी चर्चा की और उन्हें जीत का मंत्र भी दिया। इस मौके पर भाजपा के मुरादनगर के विधायक अजित पाल। त्यागी, मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू शिवाच, भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंहल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा समेत काफी लोग थे।

 

Tags: Gaziabad NewsSuresh Khannaup news
Previous Post

राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष : मौर्य

Next Post

बीमा कंपनियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह सरगना समेत दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

बीमा कंपनियों के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह सरगना समेत दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

upnhm_answer_key_2021

UPNRHM 2021 ने जारी की आंसर की, upnrhm.gov.in से करें डाउनलोड

27/01/2021
अभिनेता विजय राज गिरफ्तार Actor Vijay Raj arrested

महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ के आरोप में अभिनेता विजय राज गिरफ्तार

03/11/2020
Murder

पूर्व सैनिक ने गोली मारकर की पत्नी-समधन की हत्या, गिरफ्तार

20/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version