• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना काल के मददगार पप्पू यादव हुए गिरफ्तार, लगा ये आरोप

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pappu yadav arrested

pappu yadav arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना गाइडलाइंस उल्लंघन मामले में जन अधिकार पार्टी (जाप) सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव को आज सुबह पटना के मंदिरी मोहल्ला स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी से पूर्व मीडियाकर्मियों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि लोगों को मौत के मुंह में छोड़ देने वाली भाजपा-जदयू की सरकार ने हमारे लिए अरेस्ट का फरमान जारी किया है। ये वही सरकार है, जिसने 15 साल में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को श्मशान में पहुंचा दिया है।

पप्पू यादव को गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना लाया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से नाराज उनके समर्थक थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गये और पुलिस कार्रवाई को गलत बताया। जाप कार्यकर्ता पप्पू यादव को छोड़ने की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि एम्बुलेंस मामले का खुलासा करने वाले पर पुलिस कार्रवाई कर रही है जबकि इस मामले के दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पप्पू यादव को साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है। कोरोना काल में लगातार पप्पू यादव की एक्टिविटी को देखते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।

गंगा में तैरते में मिले दर्जनों शव, इलाके में दहशत का माहौल

पप्पू यादव को गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली डीएसपी समेत पांच थानों के थाना प्रभारी उनके मंदिरी आवास पर पहुंचे, जहां से पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार सुबह पटना के मंदिरी आवास पर पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ बैठकर रणनीति बना रहे थे कि वह आज किन-किन इलाकों और किस-किस अस्पताल में जाएंगे।

लेकिन तभी कोतवाली डीएसपी और आसपास के थाना प्रभारी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंच गए। तभी पप्पू यादव के तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया है कि यदि प्रशासन नहीं चाहता है कि वह इस दौरान घर से बाहर निकलें तो वह घर से बाहर नहीं निकलेंगे। पप्पू यादव ने लिखित कॉपी भी कोतवाली डीएसपी को सौंपी। लेकिन डीएसपी सुरेश कुमार ने उन्हें गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना लेकर गये।

योगी सरकार का फैसला, कोरोना के कारण पैरोल पर रिहा होंगे 10 हजार कैदी

उल्लेखनीय है कि पप्पू यादव कोरोना काल में लगातार अस्पताल, श्मशान और अलग-अलग जिलों में घूमकर कोरोना पीड़ितों की मदद कर रहे थे। सरकार के काम पर सवाल उठा रहे थे। पिछले दिनों छपरा पहुंचकर पप्पू यादव ने भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के आवास पर दो दर्जन से अधिक एंबुलेंस ढंककर रखे जाने का मामला उठाया था जो काफी सुर्खियों में रहा था।

पप्पू यादव ने राजीव प्रताप रूड़ी पर केस दर्ज करने की मांग की थी। बाद में छपरा में पप्पू यादव पर केस दर्ज हुआ। इसके बाद पटना में भी कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन को लेकर पप्पू यादव पर एफआईआर दर्ज किया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: bihar newsNational newspappu yadav arrested
Previous Post

गंगा में तैरते में मिले दर्जनों शव, इलाके में दहशत का माहौल

Next Post

राखी ने बिगड़ते हालातो के लिए देश के मंत्रियो पर जाहिर किया गुस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Rakhi expresses anger over country's ministers for worsening conditions

राखी ने बिगड़ते हालातो के लिए देश के मंत्रियो पर जाहिर किया गुस्सा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण

11/11/2023
Electricity Company

बिना लिखित परीक्षा यहां नौकरी पाने का सुनहरा मौका

08/11/2020
President Murmu

राष्ट्रपति देंगी मोदी सरकार को विदाई भोज, इस दिन किया राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित

02/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version