• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.16 करोड़ के पार, 16 लाख से अधिक की मौत

Writer D by Writer D
13/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
विश्व में कोरोना

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.16 करोड़ के पार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 7.17 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.16 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 16 लाख 04 हजार 516 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.60 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि करीब 2.98 लाख मरीजों की मौत हुई है।

संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या 98.57 लाख से ज्यादा हो गयी है। वहीं 93.57 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 3.56 लाख रह गये हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,43,019 हो गयी है।

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 68.80 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.81 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 26 लाख से ज्यादा हो गयी है, 45,923 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 24.05 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,671 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

पुलिस हिरासत में युवक ने की आत्महत्या, थाना प्रभारी निलंबित

ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 18.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 64,123 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इटली में अब तक 18.25 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 64,036 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 18.10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,199 लागों की मौत हुयी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.30 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,624 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.94 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 40,668 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 14.17 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,866 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 13.20 लाख लोग आ चुके हैं तथा 21,900 लोगों की मौत हुई है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 12.41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और करीब 1.14 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.26 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 22,676 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,949 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.81 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,544 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.6 करोड़ के पार, 2.97 लाख कालकवलित

यूक्रेन में करीब 9.09 लाख लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 15,528 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 8.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 23,106 लोग काल के गाल में समा गए हैं। नीदरलैंड में कोरोना से 6.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 10,104 लोगों की मौत हुई है।इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 6.11 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 18,653 तक पहुंच गया है। बेल्जियम में कोरोना से 6.03 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,792 लोगाें की मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 5.95 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9,450 लोगों की मौत हुई है।इराक में संक्रमितों की संख्या 5.73 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,565 तक पहुंच गया है। वहीं चिल्ली में कोविड-19 से अब तक करीब 5.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,846 लोगों ने जान गंवाई है।

रोमानिया में कोरोना वायरस से करीब 5.52 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 13,264 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.89 लाख से ज्यादा हो गई है और 7020 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में कोरोना से अब तक 4.58 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 13,367 लोगों की मौत हुयी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.48 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8730 लोगों की मौत हो चुकी है।

ट्विटर का ट्रंप को बड़ा झटका, अकाउंट पर लगाई अस्थाई रोक

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8724 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.97 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6589 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक 3.74 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5936 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 6030 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2983 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,874 , बोलीविया में 9014, मिस्र में 6898, चीन में 4749, ग्वाटेमाला में 4405, पनामा में 3331 और होंडुरास में 2974 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

पुलिस हिरासत में युवक ने की आत्महत्या, थाना प्रभारी निलंबित

Next Post

संजय मांजरेकर ने इस विकेटकीपर को बताया पहले टेस्ट के लिए बेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Prashant Kishor
Main Slider

सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री होना मेरी जीत का कारण: प्रशांत किशोर

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान

03/08/2026
Punjab cities in disarray due to sanitation workers' strike.
पंजाब

सफाई कर्मियों की हड़ताल से पंजाब के शहर बेहाल, मोगा की सड़कें कूड़े के ढेर में तब्दील

03/08/2026
Ram Gopal Yadav
नई दिल्ली

पप्पू यादव के प्रदर्शन पर रामगोपाल यादव नाराज, कहा- संतों का अपमान स्वीकार नहीं

03/08/2026
Next Post
Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर ने इस विकेटकीपर को बताया पहले टेस्ट के लिए बेस्ट

यह भी पढ़ें

BJP leader shot dead in Azamgarh

आजमगढ़ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, भारी पुलिस बल तैनात

09/10/2020
Virender Sehwag tied bridge of praise as soon as Pant landed on the crease

वीरेंद्र सहवाग ने पंत के क्रीज पर उतरते ही बांधे तारीफों के पुल

23/06/2021
Varanasi serial blasts

वाराणसी सीरियल ब्लास्ट: वलीउल्लाह को फांसी की सजा, 16 साल पहले हुई थी 20 मौत

06/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version