• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब, 10.93 लाख लोग हुए रोगमुक्त

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
देश में कोरोना

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के करीब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप पूरे वेग पर है और दो बड़े राज्यों महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश प्रत्येक में दस-दस हजार से अधिक नये मामले आने से शुक्रवार को कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख के निकट पहुंच गया।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 16.93 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना के भयावह रूप लेने के बीच शकून की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में भी लगातार सुधार होने से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10.93 लाख के पार निकल गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अनलॉक-3 में होटल खोलने पर लगाई रोक

महाराष्ट्र के बाद दक्षिणी भारत का आंध्र प्रदेश कोरोना का नया हाॅटस्पाॅट बनता जा रहा है। यहां आज सबसे अधिक 10376 नये मामले आये। राज्य में लगातार तीसरे दिन 10,000 से अधिक नये मामले सामने आये। नये मामले में आंध्र प्रदेश ने आज महाराष्ट्र 10320 को पीछे कर दिया। महाराष्ट्र में गुरुवार को 11 हजार से अधिक नये मामले सामने आये थे।

आंध्र कुल 1.40 लाख से अधिक मामलों के साथ दिल्ली (1.35 लाख) को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। महाराष्ट्र में संक्रमण (4.22 लाख) और मौत (14994) दोनों ही मामले सर्वाधिक हैं। संक्रमण के मामले में तमिलनाडु 2.45 लाख से अधिक मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है । मौत के मामले में यह दिल्ली (3963) के बाद 3935 के साथ तीसरे स्थान पर है।

भूमि पूजन : 11 थालियों में सजाकर लगेगा रामलला को 1.11 लाख लड्डुओं का भोग

वाणिज्यिक नगरी मुंबई में 28 जुलाई को तीन माह बाद सबसे कम 700 नये संक्रमित आये लेकिन बुधवार से इसकी धड़कन फिर तेज होने लगी और गुरुवार को 1200 से अधिक जबकि आज 1100 नये मामले सामने आये।

देश में अब दो दिन में एक लाख नये संक्रमण मामले आने लगे हैं। इससे पहले तीन दिनों में एक लाख मामले सामने आ रहे थे।

कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित तमिलनाडु (5881), कर्नाटक (5483), उत्तर प्रदेश (4422), बिहार (2986) और पश्चिम बंगाल (2496) में प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में भी संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार पहुंच गयी है।

इस दौरान राहत की बात यह रही कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर आज 64.57 फीसदी पहुंच गयी जो गुरुवार को मामूली बढ़कर 64.51 प्रतिशत रही। मृत्यु दर पहले के 2.18 प्रतिशत की तुलना में आज घटकर 2.15 फीसदी रह गयी।

अखिलेश बोले- योगी सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के चलते पिछड़ गया यूपी

देर शाम उक्त सात राज्यों को मिला कर पूरे देश में 54,311 नये मामले तथा 761 और लोगों की मौत हुई है जबकि इस दौरान 34,654 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

‘कोविड19 इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 16,93,879 मामलों की आज रात तक पुष्टि हो चुकी है। इस प्रकार सुबह से लेकर देर रात तक 54 हजार से अधिक नये मामले आ चुके हैं। इस दौरान 34 हजार से अधिक और लोगों के संक्रमण से निजात पाने के बाद अब तक कुल 10,93,747 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 36,548 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 5,63,158 सक्रिय मामलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

इस प्रकार बीमार मरीजों की तुलना में ठीक हुए रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5.30 लाख के पार पहुंच गयी है। फिलहाल यह अंतर 5,30,589 है।

देश में वर्तमान में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने की दर (पाॅजिटिविटी दर) 8.07 प्रतिशत है और केंद्र सरकार राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के साथ मिलकर इसे पांच प्रतिशत से कम करने के लिये प्रयासरत है। देश के 19 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक दर्ज की गयी है। राजधानी दिल्ली 89 फीसदी रिकवरी दर के साथ शीर्ष पर है।

दिल्ली की टीवी एंकर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

पहली बार देशभर में एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,42,588 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,42,588 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,88,32,970 हो गयी है।

देश में जुलाई माह में दैनिक आधार पर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है और एक से पांच जुलाई तक प्रतिदिन औसतन 14852 मरीज ठीक हो रहे थे और 11 से 15 जुलाई तक यह आंकड़ा बढ़कर 19303 हो गया था तथा 26 से 30 जुलाई के दौरान यह आंकड़ा 34230 मरीज प्रतिदिन हो गया है।

देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर में भी काफी इजाफा हो रहा है और जहां दो अप्रैल को यह दर मात्र 7.85 प्रतिशत थी वहीं 30 अप्रैल को बढ़कर 24.56 प्रतिशत, चार जून को 48.31 प्रतिशत हो गई थी और 30 जुलाई को बढ़कर 64.51 प्रतिशत दर्ज की गई है।

चीन में लौटा कोरोना, 127 नए संक्रमित मरीज मिले

देश की औसतन मृत्यु दर आज 2.21 है लेकिन देश के 24 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है। इसी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की दर वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर 64.44 प्रतिशत है लेकिन देश के 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां यह राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण की पॅाजिटिवटी दर में भी लगातार सुधार आ रहा है। पिछले सात दिनों के आंकड़ों के अनुसार, देश के 21 राज्यों में पोजिटिवटी दर 10 प्रतिशत से भी कम है। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब और राजस्थान में पोजिटिवटी दर पांच प्रतिशत से भी कम है। महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, पुड्डुचेरी और ओडिशा पोजिटिवटी दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

Tags: Coronaviruscoronavirus in indiacoronavirus indiacoronavirus newsCoronavirus News updatesCoronavirus OutbreakCoronavirus Updatescovid 19 in indiaDelhi Death tolllockdownकोरोना वायरसकोरोना वायरस भारतकोवि़ड-19लॉकडाउन
Previous Post

भूमि पूजन : श्रीरामजन्मभूमि परिसर में पीएम मोदी करेंगे पौध रोपण

Next Post

डाक विभाग का कमाल : फतेहगढ़ से मेरठ तक पहुंचने में पत्र को लग गए 31 साल

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
post office recruitment

डाक विभाग का कमाल : फतेहगढ़ से मेरठ तक पहुंचने में पत्र को लग गए 31 साल

यह भी पढ़ें

Sidhu Musewala

रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरे ना’, फैंस हुए इमोशनल

07/04/2023
terrorists arrested

चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बारूद के कंटेनर बरामद

05/05/2022
CM Dhami flagged off 09 mobile medical units

मुख्यमंत्री धामी ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

16/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version