• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख से पार, रिकवरी दर 93.60 फीसदी

Writer D by Writer D
20/11/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश में कोरोना मामले 90 लाख से पार हो गये हैं हालांकि सुकून की बात है कि इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी निरतंर इजाफा हो रहा है और रिकवरी दर बढ़कर 93.60 पर आ गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 45,882 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा 90.04 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में 491 की वृद्धि से यह संख्या 4,43,794 हो गयी हैं। इस दौरान 44,807 मरीज ठीक हुए जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद अब 84.28 लाख हो गयी। इसी अवधि में 584 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,32,162 हो गया है।

देश में सक्रिय मामलों की दर 4.93 पर आ गयी है जबकि मृत्यु दर 1.47 है। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 803 सक्रिय मामले सामने आये। इसके बनिस्पत केरल में 1164 सक्रिय मामले कम हुए और यहां स्वस्थ हाेने वालों की संख्या भी सर्वाधिक 6860 रही , वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 154 मरीजों की जानें गयी।

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.68 करोड़ के पार, 13.59 लाख कालकवलित

कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले अब 80,728 हो गये हैं। राज्य में इस दौरान 154 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 46,356 हो गया है , वहीं अभी तक 16.35 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। केरल में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4.75 लाख से अधिक हो गयी तथा सक्रिय मामले कम होकर 68,352 रह गये हैं जबकि 1969 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 43,221 हो गयी है। यहां 8041 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 4.59 लाख से ज्यादा मरीज अब तक संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 23 बढ़कर 25,188 रह गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 11,604 पहुंच गया है तथा अब तक करीब 8.30 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीजों की संख्या में 516 की कमी होने से यह 16,000 हो गया। राज्य में अब तक कोरोना से 6910 लोगों की मौत हुई है और 8.35 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को आज दी जाएगी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल की डोज़

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी से यह 22,757 हो गयी है तथा इस महामारी से 7480 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 4.88 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों में 563 की कमी आयी है और यह संख्या घटकर 13,907 हो गयी है तथा अभी तक 11,550 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.39 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 7400 हो गये हैं और 1592 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या तीन लाख से अधिक हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 12,515 रह गए हैं और 1423 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.47 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

बिकरू कांड: SIT रिपोर्ट में IPS समेत 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामलों में 423 की कमी आने के बाद संख्या घटकर 25,873 हो गयी है और 7873 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 4.11 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 6194 है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.33 लाख से अधिक हो गई है जबकि अब तक 4556 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 462 बढ़कर 9800 हो गयी है तथा अब तक 1.75 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3830 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 12,677 हो गए हैं तथा 3830 लोगों की मौत हुई है और 1.76 लाख लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5378 हो गये हैं। राज्य में कोरोना से 1209 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.21 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।कोरोना महामारी से अब तक छत्तीसगढ़ में 2672, राजस्थान में 2116, हरियाणा में 2113, जम्मू-कश्मीर में 1618, उत्तराखंड में 1133, असम में 969, झारखंड में 937, गोवा में 670, पुड्डुचेरी में 609, त्रिपुरा में 365, हिमाचल प्रदेश में 488, चंडीगढ़ में 254, मणिपुर में 231, मेघालय में 104, लद्दाख में 95, सिक्किम में 95, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 61, नागालैंड में 54 , अरुणाचल प्रदेश में 498 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: Corona casualtycorona effecting worldcorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomsCorona updateCoronavirusCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus updatecoronavirus vaccinecoronavirus wikicovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19lockdownWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरस
Previous Post

बिकरू कांड: SIT रिपोर्ट में IPS समेत 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश

Next Post

जमीन विवाद के दौरान भाजपा पदाधिकारी के साथ मारपीट, पांच के खिलाफ FIR दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

जमीन विवाद के दौरान भाजपा पदाधिकारी के साथ मारपीट, पांच के खिलाफ FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

दिल्ली : 24 घंटे में 400 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले, एक मरीज की मौत

16/03/2021
Pasta

बनाएं Red Sauce Pasta, बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

12/01/2022
Mahadev Gaming App

महादेव गेमिंग ऐप का मालिक दुबई में अरेस्ट, जल्द किया जाएगा डिपोर्ट

13/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version