• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेपेटाइटिस-सी की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर नहीं!

Desk by Desk
08/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
हेपेटाइटिस सी दवा

हेपेटाइटिस सी दवा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। कब तक आएगी कोरोना की वैक्सीन? यह सवाल पिछले कई महीनों से लोगों के जहन में घूम रहा है, लेकिन इसका सटीक और पुख्ता जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। हालांकि दावे जरूर किए जा रहे हैं कि वैक्सीन जल्द ही बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। रूस ने तो यहां तक कह दिया है कि वो इसी महीने सबसे पहले शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की खुराक देगा और उसके बाद सितंबर में टीकाकरण अभियान चलाएगा। लेकिन रूस के इस दावे पर कई देशों ने शक जताया है। उनका मानना है कि शायद वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी सभी मानकों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

अब बात चाहे जो भी हो, लेकिन वैक्सीन बनाने का काम दुनियाभर में जोरों-शोरों से चल रहा है, यह बात तय है। हालांकि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक अन्य बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर ही रिसर्च चल रही है और कुछ दवाइयां तो कोरोना मरीजों को दी भी जा रही हैं। इस बीच यह दावा किया जा रहा है कि हेपेटाइटिस-सी यानी काला पीलिया की दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना वायरस का असर दिखाई नहीं दे रहा है। आइए जानते हैं इस दावे के बारे में विस्तार से…

हेपेटाइटिस-सी की दवा कोरोना मरीजों पर असर कर रही है या नहीं, इसको लेकर कई देशों में ट्रायल चल रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि रोहतक पीजीआई में 2000 ऐसे मरीजों को चिह्नित किया गया है, जो हेपेटाइटिस-सी की दवा ले रहे हैं और इनमें से किसी पर भी कोरोना का असर दिखाई नहीं दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहतक पीजीआई में हेपेटाइटिस-सी के स्टेट नोडल ट्रीटमेंट सेंटर के इंचार्ज डॉ प्रवीण मल्होत्रा का कहना है कि ब्राजील, ब्रिटेन, सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों में भी कोरोना मरीजों पर हेपेटाइटिस-सी की दवा के प्रभावी होने के सबूत मिले हैं। यह दवा खाने वाले मरीजों पर कोरोना का असर नजर नहीं आ रहा।

डॉ प्रवीण मल्होत्रा के मुताबिक, हरियाणा में करीब 5000 मरीज हेपेटाइटिस-सी की दवा ले रहे हैं, जिनमें से अब तक 2000 लोगों का डाटा तैयार किया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि शायद हेपेटाइटिस-सी की दवा कोरोना से लड़ने में सक्षम होगी।

दरअसल, कुछ देशों में हेपेटाइटिस-सी की दवा से कोरोना के मरीजों को ठीक करने के लिए ट्रायल किया गया था, जिसके परिणाम सकरात्मक रहे थे। इसके बाद रोहतक पीजीआई ने भी डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी से ट्रायल के लिए इजाजत मांगी थी, जिसकी मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए 86 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेपेटाइटिस-सी के इलाज के लिए लेडिपसविर और डसाबूविर के साथ सोफासबूबिर का कॉम्बिनेशन दिया जाता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि कोरोना के मरीजों का इलाज करने के लिए यह कॉम्बिनेशन रेमेडेसिविर की तुलना में ज्यादा बेहतर है। आपको बता दें कि रेमडेसिवीर को कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है।

Tags: Coronavirus drugcoronavirus drug updateCovid-19 drughepatitis c coronavirushepatitis c drughepatitis c drug coronavirusrohtak pgirohtak pgi coronavirusrohtak pgi hepatitis c drug coronavirusrohtak pgi newsकोरोना की दवाकोरोना दवाकोरोना वायरस दवाकोरोना वायरस दवा अपडेटकोविड 19 दवारोहतक पीजीआईरोहतक पीजीआई कोरोना वायरसहेपेटाइटिस सी दवाहेपेटाइटिस सी दवा कोरोना वायरस
Previous Post

बिना Internet  के कर सकेंगे Digital लेन-देन, RBI जल्द शुरू करेगा पायलट प्रोजेक्ट

Next Post

ब्रिटिश काल से चली आ रही रेलवे में खलासी प्रणाली होगी खत्म, अब बंगले पर नहीं मिलेंगे चपरासी

Desk

Desk

Related Posts

Eyes
फैशन/शैली

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

17/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Puja Ghar
धर्म

पूजा घर में गलती से भी ना रखें ये चीजें, तरक्की में बन सकती है बाधा

17/05/2026
salt
खाना-खजाना

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया खाने का जायका, ऐसे दूर करें ये समस्या

17/05/2026
Next Post

ब्रिटिश काल से चली आ रही रेलवे में खलासी प्रणाली होगी खत्म, अब बंगले पर नहीं मिलेंगे चपरासी

यह भी पढ़ें

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojna

एक हजार गरीब बेटियों का होगा विवाह, सीएम योगी देंगे आशीर्वाद

12/02/2024
narco terror module

सुरक्षाबलों ने किया नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाभोड़, आतंकियों के 12 मददगार गिरफ्तार

19/06/2021
KL Rahul Indian Team

के एल राहुल की जगह इस बल्लेबाज को मिले ओपनिंग में मौका

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version