• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व भर में कोरोना ने 15.80 लाख से अधिक की ली जान, सात करोड़ लोग संक्रमित

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्व भर में अब तक करीब सात करोड़ लोग कोरोना महामारी से ग्रस्त हुए हैं वहीं 15.80 लाख से अधिक लोग मौत का निवाला बन चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 6.95 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 80 हजार 727 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 1.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 2.92 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमण के मामलों के हिसाब से दूसरे सबसे अधिक देश भारत में संक्रमितों की संख्या करीब 97.96 लाख हो गयी है और 1.42 लाख लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक 92.90 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं तथा मृत्यु दर महज 1.45 प्रतिशत है।

फ्रांस में कोविड की दूसरी लहर बरपा रही कहर, लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू का ऐलान

ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 67.81 लाख से ज्यादा हो गयी है और 1.79 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 25.46 लाख के करीब पहुंच गयी है जबकि 44,769 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 23.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 57,044 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

ब्रिटेन ने इटली को संक्रमितों के मामले में एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 17.92 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 63,179 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ इटली में अब तक 17.87 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 62,626 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 17.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 47,344 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 14.82 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 40,431 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक करीब 13.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,484 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 12.70 लाख लोग आ चुके हैं तथा 20,737 लोगों की मौत हुई है।

बीच रास्ते से वापस गोरखपुर लौटा CM योगी का विमान, प्रशासन में मचा हड़कंप

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 12.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1.12 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 11.02 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 21,630 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 10.83 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,496 लोगों की मौत हो गई है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 36,401 लोगों की मौत हो चुकी है।

तुर्की में कोरोना से अब तक 9.55 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 15,751 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन में 8.81 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हए जबकि 14,981 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में 8.36 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 22,747 लोग काल के गाल में समा गए हैं। बेल्जियम में कोरोना से 5.97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,603 लोगाें की मौत हो चुकी है।

भाजपा विधायक की फिसली जुबान, कहा- लोकतन्त्र की ‘ताड़का’ है ममता बनर्जी

इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 5.98 लाख से ज्यादा हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 18,336 तक पहुंच गया है। नीदरलैंड में कोरोना से 5.95 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9985 लोगों की मौत हुई है। इराक में संक्रमितों की संख्या 5.71 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 12,526 तक पहुंच गया है। चिली में कोरोना से करीब 5.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 15,774 लोगों की मौत हुई है।

रोमानिया में कोरोना वायरस से 5.39 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 12,948 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.85 लाख से ज्यादा हो गई है और 6967 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 4.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8701 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में 90 साल की महिला को दी गई कोरोना की वैक्सीन

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 8603 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.45 लाख से अधिक हो गई जबकि अब तक 13,130 लोगों की मौत हुई है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 3.91 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 6492 लोगों की जान जा चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक 3.68 लाख ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 5824 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.59 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 6012 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इजरायल में इस महामारी से 3.52 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2961 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 13,850 , बोलीविया में 9008, मिस्र में 6854, चीन में 4748, ग्वाटेमाला में 4345, पनामा में 3287 और होंडुरास में 2961 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: #corona in India24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19world's corona updatesकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षण
Previous Post

फ्रांस में कोविड की दूसरी लहर बरपा रही कहर, लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू का ऐलान

Next Post

नोएडा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार नाले में गिरी, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

हाईजैकिंग अलर्ट से मचा हड़कंप, दुबई-इजरायल फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Next Post
Road Accident

नोएडा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार नाले में गिरी, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

AYUSH University

गोरखपुर में बन रहा है प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय

08/09/2022
medical colleges

छह और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने पर लगी मुहर

22/09/2022
The entire family was found dead

घर से नाराज होकर निकले दिव्यांग युवक का शव वरूणा नदी में मिला

06/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version