• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा के 13 जिलों में कोरोना की दस्तक, सोमवार से बढ़ेगी टेस्टिंग

Desk by Desk
21/03/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य, हरयाणा
0
हरियाणा के 13 जिलों में कोरोना की दस्तक

हरियाणा के 13 जिलों में कोरोना की दस्तक

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर हरियाणा के 13 जिलों में अपनी दस्तक दे चुकी है। इन जिलों में औसतन रोजाना छह सौ केस आ रहे हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार ने सोमवार से कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने तथा मास्क नहीं पहनने पर चालान करने के निर्देश जारी किए हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मार्च में अब तक रोजाना औसतन पांच सौ केस आ रहे हैं। यह रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक आए कोरोना पॉजिटिव केसों के आधार पर प्रदेश के चार जिलों के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

शनिवार को एनसीआर के अंतर्गत आते गुरुग्राम में जहां सर्वाधिक 141 केस आए वहीं अंबाला में 108, करनाल में 123 तथा कुरुक्षेत्र में 110 केस रिपोर्ट किए गए हैं। शनिवार को हरियाणा में कुल 821 नए कोरोना केस आए हैं। प्रदेश में अब तक दो लाख 78 हजार 961 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें से दो लाख 71 हजार 38 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। प्रदेश की औसत रिकवरी दर 97.16 रिकार्ड की गई है। अब तक कोरोना के कारण 3093 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के 4830 एक्टिव केस अभी भी मौजूद हैं।

पाकिस्तान : कोरोना के मद्देनजर 12 देशों के यात्रियों पर लगा बैन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में इस समय 62 रोगियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है जबकि 13 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। इनमें सर्वाधिक 15 रोगी पंचकूला, 14 रोगी कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल तथा 11 एमएम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस मुलाना में उपचाराधीन हैं।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह सही है कि प्रदेश में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार का वैक्सीनेशन पर पूरा ध्यान है। मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार सोमवार को प्रदेश में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। पिछले छह दिनों में लगभग 3,85,103 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी है। ‘मेगा वैक्सीन दिवस’ अभियान के तहत 15 मार्च को एक लाख 58 हजार 901, 16 मार्च को 67 हजार 650, 17 मार्च को 14 हजार 199, 18 मार्च को 68 हजार 858 तथा 19 मार्च को 60 हजार 944 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

Tags: Corona knock in 13 districts of HaryanaHaryanatesting will increase from Mondayसोमवार से बढ़ेगी टेस्टिंगहरियाणाहरियाणा के 13 जिलों में कोरोना की दस्तक
Previous Post

पाकिस्तान : कोरोना के मद्देनजर 12 देशों के यात्रियों पर लगा बैन

Next Post

गोण्डा : गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन दुकानें जलकर खाक

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

12/07/2026
Garlic Bread Roll
Main Slider

घर पर ही बनाए गार्लिक ब्रेड रोल, मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद

12/07/2026
Murmura Upma
Main Slider

नाश्ते मरीन ट्राई करें मुरमुरे का उपमा, बनाने में आसान

12/07/2026
Clothes
Main Slider

बरसात बनती है धुले हुए कपड़ों में बदबू की वजह, ऐसे दूर होगी परेशानी

12/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

देहरादून में शुरू हुआ छठा ‘लोक संवर्धन पर्व’, धामी-रिजिजू ने किया शुभारंभ

11/07/2026
Next Post
गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर में लगी आग

गोण्डा : गैस रिफलिंग करते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन दुकानें जलकर खाक

यह भी पढ़ें

टेस्ट और हेल्थ का संगम हैं रेड वेलवेट बॉल्स, जानें बनाने का तरीका

20/02/2026
Casino

कैसीनो में लगी आग से मरने वालों की संख्या 25 हुयी

30/12/2022
Model accuses 9 high profile people of rape including Jackky Bhagnani

मॉडल ने जैकी भगनानी समेत 9 हाई प्रोफाइल लोगों पर लगाया रेप का आरोप

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version