• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर बेकाबू हुआ Corona, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Writer D by Writer D
21/12/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनता के भारी विरोध प्रर्दशन की वजह से चीन ने भले ही लॉकडाउन में ढील दी हो। लेकिन कोरोना (Corona) से चीन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अमेरिका ने चिंता व्यक्त की है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चीन में कोविड का प्रकोप जिस तरह से फैल रहा है, वह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। नेड प्राइस ने कहा कि कोविड जीरो प्रोटोकॉल की वजह से चीन में कोरोना थमा हुआ था लेकिन प्रोटोकॉल हटने के बाद चीन में जो हालात हैं, उससे कोविड-19 नए वैरिएंट को जन्म दे सकता है।

मीडिया ब्रीफिंग के दौरान नेड प्राइस ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि चीन में फैल रहे वायरस में कभी भी म्यूटेशन होने और पूरे दुनिया के लोगों के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता है।

चीन के शहरों में कोरोना (Corona)बेकाबू हैं और ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि सरकार सच्चाई को छुपा रही है। चीन की सरकार शुरू से ही दावा करती आ रही है कि उसने पश्चिमी देशों की तुलना में कोरोना महामारी को बेहतर ढंग से संभाला है। सोमवार को भी बीजिंग के श्मशान में पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने पत्रकारों को प्रवेश करने से रोक दिया।

प्रोटोकॉल में छूट के बाद हाहाकार

चीन में नागरिकों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भारी विरोध के बाद सरकार ने क्वारंटाइन और आइसोलेशन प्रोटोकॉल सहित सख्त प्रतिबंधों को हटा दिया था। प्रतिबंधों के हटाने के बाद से ही चीन में कोरोना बेकाबू है।

5 दिन से किडनैप हुए मासूम की मिली लाश, भाई ने की थी निर्मम हत्या

दरअसल, चीन के पश्चिमी क्षेत्र झिंजियांग में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई थी। वहां के लोगों ने इसके लिए कोविड प्रोटोकॉल को दोषी ठहराया था। जिसके कारण नवंबर के अंत में चीन के कई शहरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर विरोध शुरू हो गया था।

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

महामारी विशेषज्ञ एरिक फिगल डिंग ने एक के बाद एक ट्वीट में चेतावनी देते हुए कहा है कि महामारी विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना अगले तीन महीने मे पूरी दुनिया की दस प्रतिशत आबादी और चीन के 90 फीसदी आबादी को अपने गिरफ्त में ले लेगा। डिंग ने आशंका जताई है कि इस लहर में दस लाख से भी ज्यादा लोग काल के गाल में समा सकते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार, चीन में कोविड प्रतिबंध में ढिलाई के बाद चीन में हालात बेकाबू हैं और चीन के सभी अस्पताल कोविड मरीजों से पट चुके हैं।

Tags: corona blastcorona cases in chinaCorona in Chinacorona newscorona updates
Previous Post

5 दिन से किडनैप हुए मासूम की मिली लाश, भाई ने की थी निर्मम हत्या

Next Post

‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रद्द करने की मांग, सरकार ने भेजी राहुल गांधी चिट्ठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post
Bharat Jodo Yatra

'भारत जोड़ो यात्रा' को रद्द करने की मांग, सरकार ने भेजी राहुल गांधी चिट्ठी

यह भी पढ़ें

realme

रियलमी जल्द ही लांच कर सकता है सी सिरीज का धमाकेदार नया स्मार्टफोन

19/01/2021
massive fire

विभूतिखंड स्थित होटल के बेसमेंट में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौजूद

13/04/2022
Road Accident

वाहन की टक्कर से दो बाइक युवकों की मौत

03/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version