• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव तभी इन राज्यों के लोगों को मिलेगी दिल्ली में इंट्री

Desk by Desk
24/02/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
एक छात्रावास में 229 छात्र कोरोना संक्रमित

एक छात्रावास में 229 छात्र कोरोना संक्रमित

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर सजगता दिखाते हुए दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है। कहा है कि 26 फरवरी से 15 मार्च तक राजधानी में आने वाले पांच राज्यों के लोगों को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। जिन राज्यों के लोगों को कोराना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा उनमें केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब शामिल हैं।

सिविल सेवा परीक्षा में नहीं मिलेगा अतिरिक्त मौका, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते सामने आए कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा मामले इन्हीं पांच राज्यों से आने वाले लोगों में पाए गए हैं। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह कदम उठाया है। बता दें कि इन पांच राज्यों के नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि वह दिल्ली जाने वाले यात्रियों की 72 घंटे पुरानी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट को सुनिश्चित करें।

Travellers from Maharashtra, Kerala, Chhattisgarh, Madhya Pradesh and Punjab will need a negative coronavirus test report to enter #Delhi from 26th February till 15th March

— ANI (@ANI) February 24, 2021

कार से आने वालों को नहीं देनी होगी रिपोर्ट

दिल्ली सरकार का यह आदेश 26 फरवरी की रात 12 बजे से 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश परिवहन के हर माध्यम जैसे रेल, हवाई जहाज, बस आदि से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगा। यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि कार से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।

उत्तराखंड सरकार ने भी जारी किया ऐसा आदेश

इससे पहले उत्तराखंड सरकार भी गुजरात समेत इन पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों को राज्य में प्रवेश के लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट को अनिवार्य कर चुकी है।

 

मंगलवार को 11 राज्यों में रिकवरी से ज्यादा कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,218 संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात के 4 जिलों में केस बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है। मध्य प्रदेश के 3 जिलों में हालात बिगड़ रहे हैं। इस तरह अब देश के 122 जिले हैं, जहां कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर काफी सतर्क है और उसने पहले ही कई सारे इंतजाम कर रखे हैं। इसमें एक है लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में स्पेशल कोरोना वार्ड बनाना।

Tags: corona cases in delhicorona cases in indiacorona newscorona news delhicorona news noidacorona symptomsCorona vaccineCoronaviruscoronavirus in chhattisgarhcoronavirus in delhicoronavirus in indiacoronavirus in keralacoronavirus in madhya pradeshCoronavirus in maharashtracoronavirus in punjabcoronavirus new straincoronavirus vaccineDelhi Hindi Samachardelhi news in hindiLatest Delhi News in Hindiकोरोना रिपोर्ट निगेटिव तभी दिल्ली में इंट्री
Previous Post

बिजली विभाग ने बुजुर्ग को भेजा 80 करोड़ का बिल, देखते ही बिगड़ी तबीयत

Next Post

इमरान हाशमी ने Bollywood को फर्जी फिल्म इंडस्ट्री क्यों बताया ?

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, रिश्तों में बढ़ जाएगा प्यार

29/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तराखंड

श्रीनगर चुंगी पर चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों से किया आत्मीय संवाद

28/10/2026
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र के बाद जनता के बीच पहुंचे CM धामी

28/10/2026
Main Slider

ऋषिकेश में CM धामी का स्वागत, युवा आयोग के गठन पर युवाओं ने जताया आभार

28/10/2026
Next Post
Emraan Hashmi

इमरान हाशमी ने Bollywood को फर्जी फिल्म इंडस्ट्री क्यों बताया ?

यह भी पढ़ें

Ganesha

बरसेगी गणपति जी की कृपा, बुधवार के दिन करें ये उपाय

13/05/2026

इस समुदाय में शादी से पहले मां बनना है जरूरी, जानिए इस हैरानीजनक प्रथा के बारें में

15/11/2021
hardik manish pandey

हार्दिक पांड्या या मनीष पांडे किसको मिलनी चाहिए वनडे टीम में जगह?

28/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version