• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में लॉंच हुई जानवरों के लिए पहली कोरोना वैक्सीन, लगेगा Anocovax का टीका

Writer D by Writer D
10/06/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
corona vaccine for animal
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को जानवरों के लिए देश में कोरोना (Corona Vaccine) की पहली स्वदेशी वैक्सीन एनोकोवैक्स (Anocovax) लांच की। इसे हरियाणा स्थित ICAR- नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विन्स (NRC) ने बनाया है। इस वैक्सीन का नाम Anocovax है। इस वैक्सीन की खास बात ये है कि ये कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी असरदार है। वैक्सीन के साथ ही जानवरों के लिए एंटीबॉडी डिटेक्शन किट को भी लॉन्च किया गया है।

ICAR का दावा है कि Anocovax जानवरों में कोरोना के खिलाफ इम्युनिटी बनाने में असरदार साबित हुई है। इस वैक्सीन में कोरोना का डेल्टा एंटीजन और सहायक के लिए अलहाइड्रोजेल डाला गया है। खास बात ये है कि ये वैक्सीन कुत्तों, शेर, चीता, चूहों और खरगोश पर असरदार है।

इस वैक्सीन के साथ ही जानवरों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए एक डिटेक्शन किट भी लॉन्च की गई है। CAN-CoV-2 ELISA के नाम से लॉन्च हुई ये किट भी भारत में ही बनाई गई है। ICAR का दावा है कि अभी तक बाजार में कोई भी ऐसी एंटीबॉडी डिटेक्शन किट मौजूद नहीं है।

जानवरों के लिए वैक्सीन की जरूरत क्यों?

फरवरी 2020 में हॉन्गकॉन्ग में एक कुत्ता कोरोना पॉजिटिव मिला था। ये किसी जानवर में कोरोना का पहला केस था। जनवरी 2020 में सैन डिएगो के एक सफारी पार्क में 8 गोरिल्ला कोरोना संक्रमित मिले थे।

नवंबर 2021 में अमेरिका के नेब्रास्का स्थित एक चिड़ियाघर में तीन बर्फिले चीतों की कोरोना से मौत हो गई थी। दुनियाभर में अब तक शेर, बाघ, मिंक्स, बर्फीले चीते, कुत्तों और पालतू बिल्लियों में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है।

वहीं, भारत की बात करें तो पिछले साल मई में हैदराबाद के एक चिड़ियाघर में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित मिले थे। गुजरात में भी कुत्तों, गायों और भैंसों में भी कोरोना संक्रमण मिला था। जून में चेन्नई के एक चिड़ियाघर में संक्रमण की वजह से दो शेर की मौत हो गई थी।

बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग, महिला को मारकर पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के मुताबिक, इंसानों से जानवरों में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है, लेकिन जानवरों से इंसानों में कोरोना संक्रमण फैलने के अब तक सबूत नहीं मिले हैं।

 दूसरे देशों में है जानवरों के लिए कोरोना वैक्सीन

अप्रैल 2021 में रूस ने जानवरों के लिए पहली कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया था। इस वैक्सीन को Carnivac-Cov नाम दिया गया है। इसे बनाने वाली कंपनी ने दावा किया था कि कुत्तों, बिल्लियों, लोमड़ियों और मिंक्स पर ये वैक्सीन असरदार है।

हॉन्गकॉन्ग में कुत्ते के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अमेरिका स्थित फार्मा कंपनी Zoetis ने भी जानवरों के लिए कोरोना वैक्सीन बनाने का काम चालू किया था। अगस्त 2021 में ट्रायल के तौर पर ऑकलैंड के एक चिड़ियाघर के 48 जानवरों को ये वैक्सीन लगाई गई थी। दिसंबर 2021 में भी सैन डिएगो के एक चिड़ियाघर में 260 जानवरों को ये वैक्सीन दी गई थी।

Tags: anocovaxcorona updatesCorona vaccinecorona vaccine for animals
Previous Post

बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर फायरिंग, महिला को मारकर पुलिसकर्मी ने की खुदकुशी

Next Post

जुमे की नमाज के बाद पथराव व आगजनी, सीएम योगी ने दिये कड़ी कार्रवाई का निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
Next Post
UP Violence

जुमे की नमाज के बाद पथराव व आगजनी, सीएम योगी ने दिये कड़ी कार्रवाई का निर्देश

यह भी पढ़ें

Pradosh Vrat

जानिए प्रदोष व्रत का महत्व और पूजा विधि, इस साल अन्य तिथियां

17/09/2021
cm yogi

18 सेफ सिटी बनाने वाला पहला राज्य होगा यूपी

11/07/2023

इन विधानसभा क्षेत्रों में नोटा बटन दबाने वाले

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version