• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रिटेन में 90 साल की महिला को दी गई कोरोना की वैक्सीन

Desk by Desk
11/12/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Corona vaccine

Corona vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वहां मंगलवार यानी आज से टीकाकरण शुरू हो गया है और इस क्रम में एक 90 वर्षीय महिला को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। महिला उत्तरी आयरलैंड की रहने वाली है, जिसका नाम मारग्रेट कीनान है। मारग्रेट कीनान को फाइजर/बायो-एन-टेक की वैक्सीन दी गई है। इसी के साथ वह दुनिया की पहली ऐसी शख्स बन गई हैं, जिन्हें ये वैक्सीन दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य ब्रिटेन के कोवेंट्री में स्थित यूनिवर्सिटी अस्पताल में उन्हें यह टीका दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारग्रेट कीनान का कहना है कि उन्हें सबसे पहले वैक्सीन देने के लिए चुना गया और वो वैक्सीन लेने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे जन्मदिन से कुछ दिन पहले मिला एक बेहतरीन तोहफा है और उम्मीद है कि मैं अब पहले ही तरह ही जीवन जी सकूंगी, साथ ही अपने परिवार के लोगों से भी मिल सकूंगी।

आपको बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन के दवा नियामक ने फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अस्थायी मंजूरी दी थी, जिसके तहत मंगलवार से टीकाकरण शुरू हो गया। फाइजर ने अपनी वैक्सीन को लेकर कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट जारी की थी और दावा किया था कि उनकी वैक्सीन 95 फीसदी तक प्रभावी है और कोरोना से बचाने में कारगर है। कंपनी का कहना था कि उसकी वैक्सीन इस्तेमाल में लाए जाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है, जिसके बाद ब्रिटेन के दवा नियामक ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।

ब्रिटेन के अलावा फाइजर की इस वैक्सीन को बहरीन ने भी मंजूरी दे दी है। वहां भी जल्द ही लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा दवा कंपनी ‘फाइजर इंडिया’ ने भारत में भी अपनी वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए भारतीय दवा नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है।

Tags: britain vaccineCorona vaccinecorona vaccine updatecoronavirus vaccinecoronavirus vaccine updatePfizer Vaccinepfizer vaccine britainpfizer vaccine updateकोरोना वायरस वैक्सीनकोरोना वायरस वैक्सीन अपडेटकोरोना वैक्सीनफाइजर वैक्सीनब्रिटेन वैक्सीन
Previous Post

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के आचार व्यवहार में परिवर्तन जरूरी : मौर्य

Next Post

किसानों के प्रति गंभीर है तो मोदी के घर के बाहर धरना दें चंद्रशेखर राव : कांग्रेस

Desk

Desk

Related Posts

Shivpal Yadav
Main Slider

BJP-RSS आतंकियों को देती है ट्रेनिंग, शिवपाल यादव ने लगाए गंभीर आरोप

05/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

कल जो सदन में हुआ, उससे मैं दुखी और निराश हूं: सतीश महाना

05/08/2026
Devendra Mahto broke his water fast.
Main Slider

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

05/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
SP MLA staging a sit-in protest
Main Slider

यूपी विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

05/08/2026
Next Post

किसानों के प्रति गंभीर है तो मोदी के घर के बाहर धरना दें चंद्रशेखर राव : कांग्रेस

यह भी पढ़ें

Panchayat Election

पंचायत ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि

18/07/2021
Marriage

एक ही मंडप में तीन पीढ़ियों के 6 जोड़ों ने एक साथ लिए सात फेरे

26/04/2022

शिवराज सिंह: यूजी अंतिम वर्ष एवं पीजी आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक प्रणाली से

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version