• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के आचार व्यवहार में परिवर्तन जरूरी : मौर्य

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Keshav prasad maurya

Keshav prasad maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उतर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के साथ-साथ प्रदेश को कोराना संक्रमण से रोकने के लिए जन जागरुकता प्रचार अभियान प्रभावी तरीके से चलाने पर बल दिया है।

श्री मौर्य ने आज यहां अपने आवास पर प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ सहित प्रदेश के 12 जिलों में आज से शुरु किए गए प्रचार अभियान का शुभारम्भ करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के आचार व्यवहार में परिवर्तन जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने का संकल्प दोहराया है और उस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रचार अभियानों की विशेष भूमिका है।

खिलाड़ियों और किसानों के एक समूह ने सिंधु बार्डर पर शुरू की लांड्री सेवाएं

उन्होंने प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा शुरू किए गए प्रचार अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर तरह की सहायता उपलब्ध कराएगी। सचल प्रदर्शनी चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व श्री मौर्य ने अभियान के दौरान लगाए जाने वाले पोस्टर, स्टीकर, बैनर और वितरित किए जाने वाले पम्पलेट्स का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो के संयुक्त निदेशक सुनील शुक्ल ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि प्रचार अभियान का प्रथम चरण नवम्बर माह में पूरा हो चुका है। उस दौरान भी 12 जिलों में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। दिसम्बर माह में अन्य 12 संवेदनशील जिलों को प्रचार अभियान के लिए चुना गया है।

नड्डा का ममता पर हमला, कहा- जनता ने दीदी को नमस्ते कहने का फ़ैसला कर लिया

उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान सचल प्रदर्शनी के साथ-साथ लोक कलाकारों द्वारा संदेशमूलक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो के अपर महानिदेशक आर.पी. सरोज और संयुक्त निदेशक सुनील शुक्ल ने विभाग की ओर से उप मुख्यमंत्री मौर्य को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

Tags: Corona Guidelinescorona protocallcorona updatesCOVID-19Keshav Prasad Mauryaup newsकेशव प्रसाद मौर्य
Previous Post

आज 12 घंटे की हड़ताल पर डॉक्टर्स, सभी गैर-आपातकालीन मेडिकल सेवाएं रहेंगी ठप

Next Post

ब्रिटेन में 90 साल की महिला को दी गई कोरोना की वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Corona vaccine

ब्रिटेन में 90 साल की महिला को दी गई कोरोना की वैक्सीन

यह भी पढ़ें

Cyber Fraud

बाबू, जानू, सोना पल भर में कर देगी आपको कंगाल, जानें पूरा मामला

07/08/2021
madhya pradesh

भोपाल में मकान किया ध्वस्त, माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार

13/01/2021
Mass marriage of 6,412 couples in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 6,412 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड

10/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version