• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है, हमें भी रणनीति बदलनी होगी : मोदी

Writer D by Writer D
20/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग जिलों के जिलाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। गुरुवार को इस कड़ी में पीएम मोदी ने कुल 10 राज्यों के 54 डीएम से सीधा संवाद किया। कोरोना की इस लहर में ग्रामीण इलाकों में कई मामले दर्ज किए गए हैं, ऐसे में स्थानीय स्तर पर प्रशासन की भूमिका अहम हो जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अपने जिले की हर छोटी दिक्कत को संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्या का समाधान करना होगा। महामारी के दौर में जन-जन तक पहुंचकर अपने काम को बड़े पैमाने पर करना है। जो अधिकारी अपने जिले के स्तर पर नए तरीके अपना रहे हैं, उन्हें अपने अनुभवों को साझा करना चाहिए।

पिछली महामारियां हों या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है।

महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर innovation बहुत ज़रूरी है।

ये वायरस mutation में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और strategies भी dynamic होने चाहिए: PM

— PMO India (@PMOIndia) May 20, 2021

पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ समय से देश में एक्टिव केस कम होना शुरू हुए हैं, लेकिन आपने इन डेढ़ सालों में ये अनुभव किया है कि जब तक ये संक्रमण माइनर स्केल पर भी मौजूद है, तब तक चुनौती बनी रहती है। अगर अधिकारी स्थानीय स्तर पर गांवों में संवाद करेंगे तो लोगों में विश्वास पैदा होगा।

देश में कोरोना के 2.76 लाख के पार नए मामले, 3.69 लाख से अधिक लोग रोगमुक्त

पीएम मोदी ने कहा कि एक्टिव केस की संख्या कम होने के बाद भी टेस्टिंग और अन्य गाइडलाइन्स का पालन करना ज़रूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि अब वैक्सीन सप्लाई की जानकारी एडवांस मिल रही है, इससे टीकाकरण के अभियान में कुछ आसानी होगी. पीएम ने कहा कि कोरोना वायरस लगातार रूप बदलता है, ऐसे में हमें इससे निपटने के तरीकों को बदलना होगा।

गुरुवार की बैठक में बंगाल के नौ जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हुए। ऐसे में इस बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। ये पहला मौका है जब बंगाल चुनाव में जीत के बाद ममता बनर्जी, पीएम मोदी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कोरोना से बढ़ती मौतों की संख्या चिंता का विषय : मायावती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए। महाराष्ट्र के कुल 17 अफसरों ने मीटिंग में हिस्सा लिया, सीएम की ओर से इस दौरान ब्लैक फंगस का विषय उठाया जा सकता है।

अभी तक पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई कई बैठकों का ममता बनर्जी ने बहिष्कार किया है। मीटिंग के बाद ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं। पीएम मोदी ने 18 मई को भी कई जिलाधिकारियों से संवाद किया था और गांवों में टेस्टिंग और जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया था।

Tags: National newspm modipm modi on coronapm modi virtual meeting
Previous Post

P-305 जहाज: अबतक 37 लोगों की मौत, 38 की तलाश जारी

Next Post

यूपी सरकार का दावा- 62 हजार गांव में नहीं मिला कोरोना संक्रमण

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
Deependra Chaudhary took oath as Commissioner in Uttarakhand Right to Service Commission.
उत्तराखंड

उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग में दीपेन्द्र चौधरी ने आयुक्त पद की शपथ ली

02/09/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मसूरी रोड के संवेदनशील प्वाइंट्स पर डीएम का एक्शन, मौके पर परखी सड़क-ढलान और ड्रेनेज की स्थिति

02/09/2026
150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा

02/09/2026
Next Post
corona

यूपी सरकार का दावा- 62 हजार गांव में नहीं मिला कोरोना संक्रमण

यह भी पढ़ें

maa kaalratri

Navratri 7th Day: मां कालरात्रि को अर्पित करें उनका प्रिय भोग, पूरी हो जाएंगी सभी मनोकामनाएं

29/09/2025
Kareena Kapoor reacted on Ronaldo's initiative, said

रोनाल्डो की पहल पर करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं

20/06/2021
Sexual Exploitation

शर्मनाक हरकत : लॉकडाउन में नहीं जमा कर पाए भाई की फीस, स्कूल चेयरमैन ने किया बहन से रेप

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version