• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मायानगरी में कोरोना की फुल स्पीड, 24 घंटे में आए 15 हजार नए मामले, 3 मौतें

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
corona in Maharashtra

corona in Maharashtra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई ने आज कोरोना मामलों में दूसरी लहर की अपनी सीमा को पार कर लिया। 24 घंटे के भीतर देश की आर्थिक राजधानी में 15166 कोविड केस सामने आए हैं और 3 मौतें हुई हैं। अप्रैल 2021 में दूसरी लहर के दौरान मायानगरी में एक दिन के भीतर 11206 मामले निकले थे। वहीं, राज्य में अब तक ओमिक्रॉन के भी 653 मरीज सामने आ चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए महाराष्ट्र में सीनियर कॉलेज (डिग्री कॉलेज) 15 फरवरी तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले, पिछले सप्ताह कक्षा 1 से 9 तक के स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। तब तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

राज्य के सभी डीम्ड, निजी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ तकनीकी संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों पर भी यह निर्णय लागू होगा। तब तक सभी परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

महाराष्ट्र सरकार ने 13 अक्टूबर 2021 को कॉलेजों को फिर से खोल दिया था। पूरी तरह से टीकाकरण वाले छात्रों को ऑफ़लाइन कॉलेज में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। छात्रावास भी 15 फरवरी तक बंद रहेंगे।

2022 में संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव होगा : अखिलेश

इसके अलावा, 10वीं क्लास की एलिमेंट्रे और इंटरमीडिएट की ड्रॉइंग परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। टीचिंग और नॉन टीचिंग कॉलेज स्टाफ के लिए रोटेशन में 50% उपस्थिति रहेगी।

पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। एक्सपर्ट ऐसा मान रहे हैं कि मुंबई में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कम्युनिटी स्प्रेड हो गया है। न कोई ट्रैवल हिस्ट्री देखने को मिल रही है और न ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो पा रही है। अब इस खतरे के बीच बीएमसी ने कहा है कि अगर मुंबई में कोरोना के एक दिन में 20000 से ज्यादा मामले आने लगेंगे तो फिर लॉकडाउन लगाने पर फैसला लिया जा सकता है।

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच भारत में तीसरी लहर शुरू होने की बात कही जा रही है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही मुसीबत और बढ़ा सकती है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) ने भारत में दूसरी लहर का सटीक अंदेशा जताया था। ऐसे में तीसरी लहर की चेतावनी भी भारत के लिए बड़ा खतरा है।

Tags: Corona in Maharashtracorona in mumbaiMumbai NewsNational news
Previous Post

2022 में संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव होगा : अखिलेश

Next Post

मदीना मस्जिद मामले में SC की दो टूक- अपने पैसे से खरीदी हुई जमीन पर बनाएं मस्जिद

Writer D

Writer D

Related Posts

Madrasa Board abolished in Uttarakhand
उत्तराखंड

उत्तराखंड में शिक्षा सुधार का नया अध्याय: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
PM Modi
नई दिल्ली

भारत-पाक संवाद की मांग तेज, 100 से ज्यादा हस्तियों का PM मोदी को पत्र

01/07/2026
Next Post

मदीना मस्जिद मामले में SC की दो टूक- अपने पैसे से खरीदी हुई जमीन पर बनाएं मस्जिद

यह भी पढ़ें

Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

23/04/2024
Pitru Paksha

ब्राह्मण भोज कराते समय ना करें इन नियमों को नजरंदाज, नहीं तो लौट जाएंगे पितृ

24/09/2021
'Holi Shopping Store'

Amazon ने पेश किया ‘Holi Shopping Store’मिलेगी 60% तक छूट

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version