• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्ट जनप्रतिनिधि केवल अपना और खानदान का ही करता है विकास : सीएम योगी

Writer D by Writer D
06/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चंदौली, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले में विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। सैयदराजा नौबतपुर में मुख्यमंत्री ने 274 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले मेडिकल कालेज और 550 करोड़ की लागत से कुल 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और लाभार्थियों में प्रमाण पत्र भी वितरित किया।

इस मौके पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला है। जिले में मेडिकल कालेज बनने से यहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदौली के नौजवानों को अब मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। युवा यहां के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर डॉक्टर बनेंगे और जनपदवासियों को अपनी सेवाएं देंगे। लोगों को इलाज के लिए बीएचयू बनारस, दिल्ली और लखनऊ जाना नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज, अत्याधुनिक व विशेष चिकित्सा का एक केंद्र होता है। चंदौली मेडिकल कॉलेज में 500 बेड का अस्पताल बनेगा, अच्छे चिकित्सक आएंगे। जिन चिकित्सा सुविधाओं के लिए आपको वाराणसी व लखनऊ जाना पड़ता है, वह अब गृह जनपद में प्राप्त होंगी।

उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ चंदौली ही नहीं बिहार के लोग भी लाभान्वित होंगे। उत्तर प्रदेश और बिहार में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र पांडेय, विधायकों के कार्य की सराहना के बाद कहा कि अच्छा सांसद और विधायक चुनने का लाभ अब जनता को मिल रहा है। सभी मिलकर विकास की योजनाओं को जमीन पर उतार रहे है। इसका लाभ गांव के गरीब और किसानों को मिल रहा है।

CM योगी ने ‘सुदर्शन भारत परिक्रमा’ NSG (ब्लैक कैट कार रैली) को झण्डी दिखाकर किया रवाना

आमलोगों के कल्याण के लिए सरकार योजनाएं बनाती हैं। विकास की योजनाओं का लाभ सभी गांवों तक पहुंचे। यह हर गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक तबके को मिले। इस सोच के साथ प्रत्येक जन प्रतिनिधि को भी तत्परता से कार्य करना चाहिए।

भ्रष्ट जनप्रतिनिधि केवल अपना और खानदान का ही करता है विकास

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि जब जनप्रतिनिधि भ्रष्ट हो जाता है तो अपना काम भी नहीं करता। केवल अपना और अपने खानदान का विकास करता है। पहले ऐसे ही लोगों ने प्रदेश में शासन किया अपने ठेकेदारों और लोगों को ठेका देकर उनकी जेब भरी। पहले नौकरी नीलाम होती थीं, सपा-बसपा बोली लगाते थे, आज ऐसा होगा तो उनका घर नीलाम होगा, ये लोग घड़ियाली आंसू बहाते है। यदि किसी माफिया ने किसी गरीब और व्यापारी का उत्पीड़न किया तो उस पर बुलडोजर चलेगा। सरकार की नीयत साफ होनी चाहिए, नेक नीयत के साथ सरकार काम करती है।

किसी ने सोचा नहीं था चंदौली में बनेगा मेडिकल कालेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई सोचा नहीं था कि चन्दौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर में मेडिकल कालेज बनेगा। अब सभी जिलों में मेडिकल कालेज मौजूद है। जब अगली बार भी भाजपा सरकार बनेगी तो प्रदेश के 75 जिलों को मेडिकल कालेज की सौगात मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के साथ भेदभाव न हो। सबका साथ सबका विकास यही सरकार की मंशा है।

बाबा कीनाराम के नाम पर होगा मेडिकल कालेज

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि चंदौली अघोरेश्वर बाबा कीनाराम जी की पावन भूमि है। चंदौली का राजकीय मेडिकल कॉलेज पूज्य बाबा कीनाराम जी के नाम पर होगा। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह मेडिकल कॉलेज उनकी स्मृतियों को समर्पित करते हैं। बाबा कीनाराम की सिद्धियों ने न जाने कितनों का जीवन बदल दिया। बाबा की कृपा सब पर बनी है। उनकी स्मृति को मेडिकल कालेज के लिए समर्पित। यह नामकरण उन विभूतियों के प्रति श्रद्धा है। मेडिकल कालेज में बाबा की बैठी प्रतिमा लगेगी। सभा में मुख्यमंत्री ने केन्द्र और प्रदेश सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं को जमकर सराहा।

इसके पूर्व मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह आदि ने किया।

Tags: chandauli newscm yogiYogi News
Previous Post

स्मार्ट सिटी एक माइन्ड थिंक है : दुर्गाशंकर सिंह

Next Post

मात्र 3 दिन में बिक गए Xiaomi के 1 लाख से ज्यादा Smart TVs, जानिए कहां मिलेगा ये ऑफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
TV

मात्र 3 दिन में बिक गए Xiaomi के 1 लाख से ज्यादा Smart TVs, जानिए कहां मिलेगा ये ऑफर

यह भी पढ़ें

7 नवंबर राशिफल : आज मेष-मिथुन राशिवालों को मिलेगा विशेष लाभ, जानिए अपना हाल

07/11/2020

अगर आपकी भी त्वचा हैं सेंसिटिव तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खा

09/01/2022

आखिर क्यों दागदार पुलिस पर मेहरबान है योगी सरकार : लल्लू

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version