• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क निर्माण से लेकर दवाओं की खरीद तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
10/04/2023
in उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क बनाने से लेकर दवाओं की खरीद तक में हर स्तर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है।

श्री यादव ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रत्येक जिले के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की परतें खुल रहीं हैं।ऐसा भ्रष्टाचार किसी सरकार में नहीं हुआ था। स्मार्ट सिटी और गंगा की सफाई के नाम पर जमकर लूट हुई है। भाजपा स्मार्ट सिटी के नाम पर शहरी जनता को धोखा दे रही है। शहरों में सफाई नहीं है। कई जिलों में जनप्रतिनिधियों ने सड़कों के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को सामने लाने का काम किया है। सत्ताधारी पार्टी के विधायक खुद अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार की पोल पत्र लिखकर खोल रहे हैं।

उन्होने कहा कि सड़कों पर छुट्टा सांड घूमतें है। प्रदेश की हर सड़क, बाजार, हाई-वे, स्कूल, कॉलेज, खेतों में सांडों की भरमार है। सांडों के हमले में लोगों की मौत हो रही है। हर दिन हो रही इन मौतों के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। क्या भाजपा ने जनता को इसी तरह का स्मार्ट सिटी बनाने का सपना दिखाया था।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हजारों करोड़ खर्च हो गए लेकिन मां गंगा साफ नहीं हुई। शहर में नालों में गंदगी भरी पड़ी है। नालों का गंदा पानी नदियों में जा रहा है। भाजपा ने शहरों और नगरीय क्षेत्रों को कूड़ादान बना दिया है। केन्द्र और प्रदेश के साथ-साथ पिछले कई वर्शों के बड़े नगर निगमों में भाजपा काबिज है, लेकिन जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। पिछले दिनों शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई के अभाव में मच्छर जनित गंभीर बीमारियां डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैला। बीमारियों से कई लोगों की जान चली गयी। शहरी क्षेत्रों में हालात यह है कि लोगों को पीने के लिए कई स्थानों पर साफ पानी नहीं मिल रहा है।

‘जिताऊ प्रत्याशी आपराधिक छवि का होगा तो भी टिकट देंगे…’, सपा नेता का बड़ा बयान

उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आटा, दाल, चावल, दूध, तेल, दवाएं सब कुछ महंगा हो गया है। आम जनता को सफाई, शुद्ध पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा की डबल इंजन और ट्रिपल इंजन सरकार जनता को झूठे सपने दिखाकर बजट का बंदरबांट कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा के कुशासन का करारा जवाब देगी।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

‘जिताऊ प्रत्याशी आपराधिक छवि का होगा तो भी टिकट देंगे…’, सपा नेता का बड़ा बयान

Next Post

अनियंत्रित बस ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Road Accident

अनियंत्रित बस ने राहगीरों को कुचला, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली चार बोगियां

26/11/2021
JNU

JNU में जमकर चले लाठी-डंडे, ABVP और लेफ्ट छात्रों में खूनी झड़प

01/03/2024

उद्योगपति अजय हरिनाथ सिंह ने करोड़ों रुपये के सौदे के लिए संदीप सिंह के लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया

16/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version