• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहीं, ऐसा करने वालों को जेल में सड़ना होगाः सीएम योगी

Desk by Desk
25/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सीएम योगी cm yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं। साथ ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने देशभर के नौ करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 18 हजार करोड़ से ज्यादा की धनराशि उनके बैंक खातों में भेजकर उन्हें मदद पहुंचाई। सीएम ने यह बात शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वीं जयंती पर वर्चुअल संवाद के दौरानमोहनलालगंज ब्लाक में कही।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मोहनलालगंज ,सरोजनीनगर और बीकेटी के 9 किसानों को ट्रैक्टर की चाभी ,आयल मिल, राइस मिल और मोटे अनाज पीसने की मशीन खरीदने के लिए सब्सिडी स्वीकृति का प्रमाण पत्र दिया। अटल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने आजादी के बाद अटल जी की सरकार को किसानों का सच्चा हितैषी बताया। सर्व शिक्षा अभियान ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और अन्नपूर्णा व अन्त्योदय योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा अच्छी सड़कों से किसानों का आवागमन सुलभ हो सका। जिससे किसानों को अपनी उपज बाहर ले जाकर बिक्री करने में बेहद आसानी होने लगी। देश में हाईवे और हर हाथ में मोबाइल मुहैया कराने समेत अन्य योजनाओं से किसान और मजदूरों के परिवार आर्थिक स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर हुए।

नए कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस बोल रही है झूठ : स्मृति ईरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जिन्हें अपनी सरकारों में किसान और गांवों के विकास के बारे में सोचने की फुर्सत नहीं मिली वो लोग अब किसानों को गुमराह कर रहे हैं। किसानों की उन्नति के लिए बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पहले नौकरी के लिए युवाओं से वसूली की जाती थी। अब भाजपा सरकार में पिछले साढ़े तीन वर्ष के दौरान योग्यता पर नौकरी मिल रही है। पांच साल में चार लाख नौजवानों को नौकरी देने का लक्ष्य है। किसी ने भी वसूली की कोशिश की तो उसे पता है कि उन्हें जेल में सड़ना होगा।

2004 से लेकर 2014 तक देश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की

2004 से लेकर 2014 तक देश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की है। इसका जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि उस दौर में किसानों को दवा, बीज और खाद नहीं मिल पाती थी। किसानों की जमीनों पर निजी कालोनाइजर अवैध कब्जा कर लेते थे। किसानों की उपज का पूरा दाम नहीं मिल पाता लेकिन अब पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार में माफिया की छाती पर बुलडोजर चल रहा है। किसानों को खाद, बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ आसानी से मिल रहा है। सीएम ने आरोप लगाया सपा और बसपा समर्थित यूपीए सरकार ने 12 साल तक स्वामीनाथन समिति की रिपोर्ट दबाकर रखी लेकिन भाजपा सरकार में अब समिति की सिफारिशें लागू कर किसानों को उपज का डेढ़ गुना दाम दिया जा रहा है।

2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद 86 लाख किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया

2017 में यूपी में भाजपा सरकार बनने के बाद 86 लाख किसानों को कर्जमाफी का लाभ दिया गया। गन्ना किसानों को एक लाख बारह हजार करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी ने महाशक्ति बनाकर भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है। सीएम ने कहा 826 विकासखण्ड समेत पूरे प्रदेश में तीन हजार से अधिक स्थानों पर आज सुशासन दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने कहा, पीएम किसान सम्मान निधि से उत्तर प्रदेश के दो करोड़ तीस लाख किसान समेत देशभर के नौ करोड़ से अधिक किसानों को आज धनराशि की किश्त जारी की जा रही है इस योजना से किसानों को सालभर में तीन किश्त के द्वारा छह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।

भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कृषक बिल को किसानों के लिए बेहद लाभकारी

भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कृषक बिल को किसानों के लिए बेहद लाभकारी बताया। कहा किसानों और व्यापारियों को अब फसल उपज बिक्री के लिए बाहर ले जाने पर मण्डी शुल्क समेत अन्य किसी भी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ेगा। सांसद ने कहा, सरकार ने किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए जलशक्ति मंत्रालय बना दिया है। जिससे नलकूप स्थापना के साथ नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

Tags: Actionatal jayantibribecm yogicorruption not acceptedhindi newsnews in hindivirtual sanwadwill sent to jailअटल जयंतीकार्रवाईघूसजेल जाएंगेभ्रष्‍टाचार बर्दाश्‍त नहींवर्चुअल संवादवसूलीसीएम योगी
Previous Post

नेपाल में पैसेंजर्स को लेकर किसी दूसरे ही शहर में लैंड कर गया प्लेन, मचा हड़कंप

Next Post

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक से दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
CM Yogi
Main Slider

आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, नियोक्ता नहीं कर पाएंगे शोषण और अन्याय

02/09/2026
Four unrecognized madrasas sealed in Udham Singh Nagar
Main Slider

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

02/09/2026
DM Mayur Dixit
Main Slider

डीएम के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की हकीकत, 4 फरवरी 2025 से गैरहाजिर मिला शिक्षक

02/09/2026
German delegation met Keshav Prasad Maurya.
उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला जर्मनी का प्रतिनिधिमंडल

02/09/2026
Next Post
indian army

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक से दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका

यह भी पढ़ें

maharashtra police

वर्दी की शर्मनाक हरकत, गर्ल्स हॉस्टल में पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को निर्वस्त्र कर कराया डांस

03/03/2021

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर ग्राम प्रधान करें सहयोग : योगी

24/06/2021
CM Yogi

अब पराली और गोबर बनेगा किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया : योगी

27/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version