• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज जो बंगाल सोचता है, देश उस पर बाद में अनुसरण करता है : नड्डा

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश को राजनीति, विज्ञान, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में एक नई दिशा और दृष्टि देने में बंगाली समाज की अग्रणी भूमिका रही है। आज जो बंगाल सोचता है, देश उस पर बाद में अनुसरण करता है, दुर्भाग्यवश आज बंगाल बड़े बुरे दौर से गुजर रहा है। अराजकता, अनाचार भ्रष्टाचार, राजनैतिक विद्वेष का माहौल बंगाल में देखने को मिल रहा है भाजपा आने वाले समय में प्रजातांत्रिक तरीके से बंगाल को बचाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा मंगलवार को यहां जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बंगाली समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बांग्ला भाषा से की और कहा कि राजनीति, विज्ञान, साहित्य, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र का कोई भी कार्य हो तो उसमें बंगाली समाज हमेशा अग्रणी रहा है। स्वामी विवेकानंद, अरविंदो, बंकिम चंद्र चटर्जी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश का स्वाभिमान जगाने का कार्य किया है।

नड्डा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस जनसंघ के कार्यकर्ता हैं, जिस के संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। देश को समाज सुधारक राष्ट्रभक्त देने में बंगाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांग्ला समाज की मांगों को पूरा कर उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने का कार्य किया है। उन्हें उम्मीद है यह बात बंगला समाज कभी नहीं भूलेगा।

“सवाड़” गांव के इतिहास में जुड़ा “नड्डा” का नाम

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विकास की सोच को मुख्यमंत्री धामी अमलीजामा पहनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड में धामी सरकार बनाएंगे फिर आने वाले समय में प्रजातांत्रिक तरीके से बंगाल को बचाएंगे।

पश्चिमी बंगाल पर चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि जिस बंगाल ने देश को एक रास्ता दिखाया वह बंगाल आज बड़े बुरे दौर से गुजर रहा है, अराजकता, अनाचार, भ्रष्टाचार व राजनीतिक विद्वेष का माहौल बंगाल में देखने को मिल रहा है। भ्रष्टाचार बंगाल से पूरी तरह जुड़ गया है। मिड डे मील हो, सड़क निर्माण या फिर केंद्रीय योजनाओं में भ्रष्टाचार। यह तृणमूल कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में फल फूल रहा है। आज महिला उत्पीड़न ,बलात्कार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व अराजकता सबसे ज्यादा बंगाल में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तमाम अड़चनों के बावजूद प्रमाण पत्रों पर पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटाकर भाजपा ने बंगाली समाज को पूर्ण सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग लंबे समय से नजूल भूमि पर मालिकाना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, भाजपा सरकार कानून बनाकर लोगों को मालिकाना हक देगी।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद रेखा वर्मा, लॉकेट चतुर्वेदी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केके दास उत्तम दत्ता, विजय मंडल, तरुण दत्ता और सीमा सरकार आदि मौजूद थे।

Tags: JP naddaNational newsrudrapur newsUttrakhand News
Previous Post

लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, BRO ने रचा इतिहास

Next Post

दूल्हे की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या, बैंकट हॉल के बाथरूम में मिला लहूलुहान शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Jewelery
Main Slider

मानसून में इन तरीको से रखें आभूषणों का ख्याल

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेब, कीवी और ड्रैगन फ्रूट की खेती को मिलेगा बढ़ावा, क्लस्टर आधारित उत्पादन पर जोर

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 , युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

11/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

कर्मचारी संगठनों की मांगों पर CM धामी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

11/08/2026
Next Post
rape

दूल्हे की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या, बैंकट हॉल के बाथरूम में मिला लहूलुहान शव

यह भी पढ़ें

Kanya Pujan

इस विशेष मुहूर्त में करें कन्या पूजन, देवी दुर्गा की कृपा से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

14/04/2024
CM Dhami hoisted the tricolor

सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

15/08/2025
Dengue

SGPGI के पूर्व विभागाध्यक्ष की डेंगू से मौत, लखनऊ में बढ़ा मरीजों का आंकड़ा

05/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version