• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस शहर में बनी देश की पहली 1 KM लंबी स्टील सड़क, जानें इसकी खासियत

Writer D by Writer D
27/03/2022
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरत। हमारे देश में हर साल अलग-अलग स्टील प्लांट (Steel Plants) से कई लाख टन कचरा निकलता है। वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर गंभीर केंद्र सरकार इसका इस्तेमाल देश के विकास कार्यों में कैसे करें, उस पर मंथन कर रही है। एक लंबे शोध के बाद गुजरात के सूरत में (Surat Gujarat) में पायलट प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार के अधीन विभागों ने स्टील वेस्ट (Steel waste) से एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई है। यह सड़क सामान्य से अधिक मजबूत है। इस पर से हर रोज करीब 1 हजार ट्रक भारी वजह लेकर गुजरते हैं।

सूरत शहर से 30 किलोमीटर दूर हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में एक किलोमीटर लंबी सड़क स्टील वेस्ट (Steel waste) का इस्तेमाल कर बनाई गई है। 6 लेन की इस सड़क को बनाने में सूरत के स्टील प्लांटों का 1 करोड़ 90 लाख टन कचरे का उपयोग किया गया है। सूरत हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में ये स्टील सड़क जिस जगह बनाई गई है, वह हजीरा पोर्ट की तरफ आते जाते भारी वाहनों के चलते पूरी तरह खराब हो गई थी। स्टील वेस्ट से बनी इस सड़क पर अब हर दिन करीब 1000 से ज्यादा ट्रक 18 से 30 टन का वजन लेकर गुजरते हैं।

पहले स्टील के कचरे से बनाई​ गिट्टी, फिर सड़क

स्टील की सड़क बनाने में सबसे पहले लंबी प्रक्रिया के बाद स्टील के कचरे से गिट्टी बनाई गई और फिर इस गिट्टी का प्रयोग सड़क बनाने में किया गया। इस प्रयोग के बाद देश में सस्ती और मजबूत सड़कें बनने लगेंगी। इसके साथ ही कचरे के ढेरों से भी मुक्ति मिलेगी। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) द्वारा इस्पात और नीति आयोग की मदद से सूरत में इस प्रोजेक्ट पर काम किया गया है। सड़क बनाने का यह नया तरीका सड़कों को मानसून के मौसम में होने वाले किसी भी नुकसान से बचा सकता है।

बता दें कि देश के स्टील प्लांट्स में स्टील का कचरा इतनी बड़ी मात्रा में निकलता है कि प्लांट्स में कचरे के पहाड़ बनने लगे हैं, जो कि पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है, इसीलिए नीति आयोग के निर्देश पर इस्पात मंत्रालय ने इस कचरे के इस्तेमाल करने का प्रोजेक्ट तैयार किया था।

Tags: gujrat newsNational newssteel roadsteel roadsurat news
Previous Post

काशी के दौरे पर आयेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री

Next Post

हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर को मिला यूपी में दूसरा स्थान

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
पंजाब

‘पंजाब के युवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि’, मानसा हत्याकांड पर CM मान का कड़ा रुख

14/10/2026
पंजाब

पंजाब के डेयरी विकास विभाग में 23 कर्मचारियों को मिली नौकरी, खुड्डियां ने दिए नियुक्ति पत्र

14/10/2026
Next Post
Doctors

हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में गोरखपुर को मिला यूपी में दूसरा स्थान

यह भी पढ़ें

mukhtar baba

कानपुर हिंसा: 176 दिन के बाद जेल से निकला मुख्तार बाबा

16/12/2022
करीना कपूर खान

करीना के दूसरी बार मां बनने पर रणधीर कपूर ने दी प्रतिक्रिया, नाती के लिए कही बातें

21/02/2021
Deepika - Ranveer

दीपिका ने रणवीर के साथ खुलकर किया रोमांस, बोल्ड वीडियो देखकर फैंस के उड़े होश

26/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version