• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल… ओपीडी और वैकल्पिक सेवाएं रहेंगी बंद

Writer D by Writer D
13/08/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kolkata Rape Case

Kolkata Rape Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के बाद पूरे देश के डॉक्टर गुस्से में हैं। इस घटना से नरजा फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने 13 अगस्त को देशभर में ओपीडी और वैकल्पिक सेवाएं बंद (Doctors Strike) करने का ऐलान किया है। जिससे देशभर के सरकारी अस्पतालों में हालात और बद्तर हो सकते हैं और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर के बाद डॉक्टर, शिक्षक और मेडिकल छात्र आरोपी के खिलाफ एक्शन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में पश्चिम बंगाल के डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए काम बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन धीरे-धीरे अब डॉक्टरों का यह विरोध पूरे देश में फैल गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने 13 अगस्त यानी आज से देशव्यापी विरोध के साथ ओपीडी और वैकल्पिक सेवाओं को बंद (Doctors Strike) करने का आह्वान किया है।

इस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) को चिट्ठी लिखकर कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार से उनकी तीन मांगे हैं। जिसमें पहली मांग- मामले की निष्पक्ष गहन जांच कर दोषियों को सजा दिलायी जाये। दूसरी मांग- किन वजहों से अपराध को अंजाम दिया गया, उसकी विस्तृत जांच की जाए। तीसरी मांग- कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।

दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की मांगे

पहली मांग- मामले को बिना देरी किए तुरंत सीबीआई के हवाले किया जाए।

दूसरी मांग- प्रिंसिपल के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ और अल्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज का तुरंत इस्तीफा लिया जाए।

तीसरी मांग- केंद्र सरकार से लिखित में यह आश्वसन मिले कि डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाएगा।

चौथी मांग- मृतक डॉक्टर के नाम पर किसी मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग या लाइब्रेरी का नाम किया जाए।

पांच मांग- डॉक्टर के परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

छह मांग- शारीरिक हमले के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

Tags: delhi newsdoctor rape caseKolkata newsNational newsrj kar medical college
Previous Post

घर में जरूर रखें ये चीज, खुल जाएगा किस्मत का ताला

Next Post

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, इतने दिनों की मिली फरलो

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post

एक बार फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, इतने दिनों की मिली फरलो

यह भी पढ़ें

sex

जीवन में खुश और स्वस्थ रहने के लिए सेक्स भी है जरूरी

19/02/2023

सीबीएसई एग्जाम प्रिपरेशन कंटेंट से परीक्षार्थियों को मिलेगी मदद

27/09/2020
Bada Mangal

बड़ा मंगल कब है, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

06/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version