• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जेल बदली की अर्जी कोर्ट ने की खारिज

Writer D by Writer D
06/01/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
MLA Vijay Mishra

MLA Vijay Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बाहुबली विधायक विजय मिश्र की आगरा जेल से नैनी सेन्ट्रल जेल मे तबादले की मांग मे दाखिल याचिका खारिज कर दी है। याचिका में प्रयागराज या आसपास के जिले की जेल में शिफ्ट करने की मांग की गयी थी।

न्यायमूर्ति बच्चूलाल तथा न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने विजय मिश्रा की याचिका पर यह आदेश दिया है।

विजय मिश्र ने आगरा में इलाज की सही सुविधाएं न होने, जेल में कोरोना का संक्रमण फैले होने, परिवार वालों से मुलाकात न हो पाने और दूरी की वजह से प्रयागराज एवं भदोही की अदालतों में चल रहे मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाने का सहारा लिया था। न्यायालय ने इस पर हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया ।

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन क्रैश, पायलट सुरक्षित

राज्य सरकार ने कहा कि आगरा में इलाज के पुख्ता इंतजाम है। जेल में अब कोई भी संक्रमण का मरीज नही है। जेल के फोन से परिवार से बातचीत की छूट दी गयी है। मुकदमों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिग के ज़रिये हो सकती है। ऐसे में भदोही या प्रयागराज जाने की कोई ज़रुरत नहीं है।

राज्य सरकार के कड़ी आपत्ति के बाद याची के वकील ने याचिका वापस लेने की मांग की। जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है।

दुष्कर्म के आरोपी की जमानत मंजूर, कोर्ट ने दिये  रिहाई का निर्देश

आगरा जेल में रसूख नहीं चल पाने की वजह से जेल बदलवाने की विजय मिश्रा की यह कोशिश नाकाम रही ।

गौरतलब है कि विजय मिश्र के खिलाफ करीब सत्तर आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमे एक रिश्तेदार की ज़मीन हड़पने और सिंगर के यौन शोषण समेत कई मामले शामिल है। पिछले साल अगस्त महीने में हुई इनकी गिरफ्तारी के बाद इन्हें आगरा जेल मे रखा गया है।

Tags: crime newsLatest Uttar Pradesh News in Hindiup newsVijay Mishra
Previous Post

रात में पार्टी से लौटा पति कार में ही सो गया, सुबह चाय लेकर पहुंची पत्नी को मिला शव

Next Post

एलओसी पार से घुसपैठ की फिराक में 400 आतंकी, बौखलाया हुआ है पाकिस्तान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
आतंकी हमला

एलओसी पार से घुसपैठ की फिराक में 400 आतंकी, बौखलाया हुआ है पाकिस्तान

यह भी पढ़ें

पेट्रोल की कीमतें पहुंची आसमान पर, जानें क्या है आज का रेट

02/12/2020

Akshay की फिल्म OMG 2 की शूटिंग शुरू, पोस्टर किया शेयर

23/10/2021
CM Nayab Singh

हिंदुओं को हिंसक, नफरती और झूठा बताकर हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं राहुल गांधी: नायब सैनी

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version