• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की व्यासी सुरंग की रिटेनिंग वॉल में आयी दरार

Writer D by Writer D
10/01/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश,-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अटाली गांव में हुए भू-धसाव का असर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना (Rishikesh-Karnprayag rail project) की व्यासी स्थित सुरंग ( Vyasi tunnel) की रिटेनिंग वॉल पर भी पड़ा है। इस दीवार में कई जगह बड़ी दरार आ गई है। रेल विकास निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब यह दरार स्थिर है। इसका परियोजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

महत्वाकांक्षी ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना का व्यासी में सुरंग ( Vyasi tunnel) निर्माण का कार्य चल रहा है। रेल विकास निगम की ओर से सुरंग के मुहाने पर दोनों और रिटेनिंग वॉल बनाई गई है। अटाली गांव में हो रहे भू-धसाव का असर रेल परियोजना के निर्माण पर भी पड़ा है। रिटेनिंग वाल में कई बड़ी दरारें पड़ गई हैं।

जानकारी के मुताबिक 20 दिसंबर से यह दरारें आनी शुरू हुईं थीं, जिनके बढ़ने का क्रम 25 दिसंबर तक जारी रहा। सोमवार को व्यासी में जिला प्रशासन और रेल विकास निगम के अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में भी यह मामला उठा था। बैठक में रेल विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह दरारें अब स्थिर हैं। सुरंग के भीतर निकले जलस्रोत को भी डायवर्ट किया गया है। संपूर्ण क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया जा चुका है। रेल विकास निगम के उप महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर के बाद से सभी दरारें स्थिर हैं दरारों की चौड़ाई करीब 30 सेंटीमीटर है। इन दरारों से रेल परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

भू-धसाव जो 20 दिसंबर को अटाली गांव के समीप –

रेल विकास निगम के महाप्रबंधक रविकांत ने कहा कि निर्माणाधीन टनल टी-4 (पी 01) के बायीं ओर देखने में आया था, उसमें 25 दिसंबर के बाद कोई धसाव देखने में नही आया है, यानी अब भू-धसाव की प्रक्रिया रुक गई है। लेकिन अभी रेल विकास निगम उक्त टनल की बाहर की तरफ फाल्स टनल का निर्माण कर लगभग 20 मीटर अतिरिक्त निर्माण से इस समस्या पर बने संशय को खत्म तो करेगी। साथ ही एक्सपर्ट की टीम गठित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट के अनुसार गांव वालों को निर्माण से उपजी समस्या पर उचित कार्य करेगी।

Tags: Rishikesh-Karnprayag rail projectVyasi tunnelUttarakhand News
Previous Post

Auto Expo 2023: TATA अनवील करेगी SUVs के EV मॉडल, पंच EV भी होगी लॉंच

Next Post

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे दुनिया भर के निवेशक: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
CM Yogi

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे दुनिया भर के निवेशक: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

जंग के बीच तीन देशों के प्रधानमंत्री पहुंचे कीव, बोले- हमें इस त्रासदी को रोकना होगा

16/03/2022
skin care

इस आटे के इस्तेमाल से फेस पर आएगा निखार

19/03/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने रोज 500 से 1000 रैपिड टेस्ट कराने के दिये निर्देश

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version