• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 हजार रूपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
05/12/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, ललितपुर
0
Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सीबीआई अधिकारी बनकर चोरी धोखाधड़ी व टप्पेबाजी करने वाले 50 हजार रूपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली सदर अंतर्गत राजमार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अब्बास उर्फ अब्बासी उर्फ अब्बास रजा जाफरी बताया।

गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है और वह लोग भारत के अलग अलग राज्यों में जाकर पुलिस व सीबीआई बनकर लोगों को ठगते हैं व उनके साथ टप्पेवाजी करते हैं व उन लोगों को ईरानी गैंग के नाम से जाना जाता है।

गौरतलब है कि झांसी निवासी राजेन्द्र प्रसाद यहां दुकानदारों से पैमेन्ट कलेक्शन करने बीती 29 अगस्त को आया था। उसके बैग में कलेक्शन किये हुये 56 हजार रूपये थे, इस बीच जगदीश मार्केट में दो लोग पीछे से आये और खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुये उसका बैग चेक करने लगे और 56 हजार रूपये लेकर नौ दो ग्यारह हो गये।

घटना की सूचना के आधार पर सदर कोतवाली में धारा 379, 420 में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिये एसओजी सर्विलांस टीमों सहित सदर कोतवाली व जनपद के अन्य चौकी क्षेत्र के इन्चार्जों को लगाया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये 50 हजार रूपयों का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार (Arrested) अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।

Tags: crime newsLalitpur news
Previous Post

पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

Next Post

थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post
Case Filed

थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा, जानें पूरा मामला

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

WhatsApp: जल्द होगी जॉइन ग्रुप मिस्ड कॉल और फेस अनलॉक फीचर की एंट्री

26/10/2020
Dead Body

पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

09/05/2021
Shivaji Jayanti

शिवाजी जयंती पर JNU में बवाल, आपस में भिड़े ABVP और लेफ्ट कार्यकर्ता

19/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version