• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मटका’ पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दिवाली के दिन की थी चाचा-भतीजे की हत्या

Writer D by Writer D
14/12/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Merrut Encounter

Merrut Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। दिवाली की रात दिल्ली के के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी अनिल उर्फ सोनू मटका पुलिस एनकाउंटर (Encounter) में ढेर हो गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में सोनू मटका गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेरठ-बागपत रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस और वांटेड सोनू मटका के बीच 12 राउंड फायरिंग हुई। सोनू फर्श बाजार में चाचा-भतीजा हत्याकांड में वांटेड आरोपी था।

50 हजार का था इनामी

वांटेड सोनू मटका पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस को जानकारी हुई कि वह मेरठ के टीपी नगर इलाके में है। शनिवार सुबह तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी एसटीएफ की मदद से टीपी नगर इलाके में सोनू को पकड़ने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। इसी बीच सोनू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से भी बचाव में जवाबी फायरिंग की गई। दोनों ओर से 12 राउंड गोलियां चली। पुलिस की ओर से चली गोली में सोनू घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

दिवाली की रात की थी चाचा-भतीजे की हत्या

दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार थाना इलाके की बिहारी कॉलोनी में 31 अक्टूबर की रात आकाश उर्फ छोटू (40) और उनके भतीजे ऋषभ (16) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिवाली के रात हुए दोहरे मर्डर से सनसनी फैल गई। इस घटना को शूटर अनिल उर्फ सोनू मटका ने अंजाम दिया था। उसके साथ एक नाबालिग भी मौजूद था। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस दौरान मृतक चाचा भतीजे घर के बाहर खड़े थे और त्योहार मना रहे थे। इसी बीच वहां आरोपी स्कूटी से पहुंचे। पहले उन्होंने आकाश के पैर छुए फिर उन्हें गोली मार दी। उसके बाद उनके भतीजे की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

OpenAI पर सवाल उठाने वाले भारतीय इंजीनियर की मौत, घर में मिला शव

दिल्ली में हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे, उसमें घटना रिकॉर्ड हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी सोनू मटका की तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने सोनू मटका के खास सहयोगी को अजय उर्फ विजय उर्फ बाबू को पकड़ा था। उससे सोनू के बारे में पता किया गया। जानकारी मिली कि सोनू मेरठ में रह रहा है। दिल्ली पुलिस की एक टीम मेरठ पहुंची, जहां पता चला कि वह अपेक्स सिटी में दीपक जाट के नाम से रहा था, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिला। शनिवार की सुबह पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में सोनू ढेर हो गया।

Tags: crime newsdelhi double murdermerrut newsup news
Previous Post

OpenAI पर सवाल उठाने वाले भारतीय इंजीनियर की मौत, घर में मिला शव

Next Post

महाकुंभ से प्रयाग का वैभव होगा पुनर्स्थापित: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नहीं रहे नाना पाटेकर, 75 की उम्र में निधन; गोवा के घर में मिले थे अचेत

08/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
Next Post
AK Sharma

महाकुंभ से प्रयाग का वैभव होगा पुनर्स्थापित: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

11/03/2026
Akhilesh Yadav

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026

मर्जी के बिना कोई नहीं पढ़ पाएगा आपकी चैट, WhatsApp लाया है धांसू ट्रिक

15/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version