• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने 40 दिन में 471 मामलों में अपराधियों को कोर्ट से दिलायी सजा

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 40 दिन में 471 मामलों में अपराधियों को सजा

Writer D by Writer D
12/08/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Operation Conviction

Operation Conviction

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रही योगी सरकार (Yogi Government) कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर उन्हे सजा दिलाने में भी कामयाब हो रही है। योगी सरकार द्वारा अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन कन्विक्शन (Operation Conviction) के तहत मात्र 40 दिनों में 471 मामलों में सजा दिलाने में बड़ी कामयाबी मिली है। इनमें तीन मामले ऐसे हैं जिनमें अपराधियों को फांसी की सजा दिलायी गयी है जबकि 149 मामले में आजीवन कारावास की सजा करायी गयी है।

योगी सरकार के एक्शन से अपराधियों के मन में और गहराया कानून का खौफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार को अपराध, अपराधियों एवं माफिया के खिलाफ कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर उनको कठोर सजा दिलाने के निर्देश दिये थे। इस पर कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार ने प्रदेश भर में एक जुलाई से ऑपरेशन कन्विक्शन (Operation Conviction) चलाया। ऑपरेशन के मात्र 40 दिन में सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले।

इस ऑपरेशन से अपराधियों के मन में योगी सरकार (Yogi Government) के एक्शन का और खौफ नजर आने लगा है। ऑपरेशन के तहत अब तक माफिया अपराधी से संबंधित कुल 5 मामलों में 4 माफिया को कठोर सजा सुनायी गयी है। इनमें बस्ती के दो माफिया नीरज पांडेय, राजू उर्फ जरांडे, पीलीभीत के माफिया एजाज अहमद और गौतमबुद्धनगर के अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय माफिया कृष्णमूढी शामिल है।

दुष्कर्म कर हत्या के मामले में तीन को दिलायी गयी फांसी की सजा

ऑपरेशन (Operation Conviction) के तहत जिन तीन मामले में अपराधियों को फांसी की सजा सुनायी गयी है, उनमें बुलंदशहर में 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या, मथुरा में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या एवं औरैया में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या के प्रकरण शामिल हैं।

नशा जवानी को समाप्त करने का कारण है, इससे दूर रहना ही बेहतर: सीएम योगी

इन मामलों में कार्यवाहक डीजीपी द्वारा विवेचक तथा सम्बन्धित कोर्ट पैरोकार को प्रशंसा चिन्ह भेंट किया जाएगा। साथ ही कोर्ट में प्रभावी पैरवी के लिए अभियोजन अधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा ऑपरेशन के तहत पॉक्सो अधिनियम के 221, दुष्कर्म के 30, सनसनीखेज हत्या के 105, डकैती के 5 तथा अन्य अपराधों के 106 प्रकरणों में आरोपी अभियुक्तों को सजा कराई गई है।

Tags: Lucknow NewsOperation ConvictionOperation Conviction in upYogi News
Previous Post

नशा जवानी को समाप्त करने का कारण है, इससे दूर रहना ही बेहतर: सीएम योगी

Next Post

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Noida International Airport

जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर योगी सरकार का फोकस

यह भी पढ़ें

Pat Cummins

IPL Auction: नीलामी में लगी 20 करोड़ की बोली, ये बना इतिहास का सबसे महंगा प्लेयर

19/12/2023
बिकरू कांड

बिकरू कांड : 50 हजार के इनामी आरोपी ने किया सरेंडर, वकील के भेष में पहुंचा कोर्ट

22/08/2020
benefits of lemon tea

हर मामले में फायदेमंद है लेमन टी, जानें इसके चमत्कारी फायदें

21/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version